Fuel Prices: लगातार 13वें दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें अपने शहर का रेट

Fuel Prices: लगातार 13वें दिन पेट्रोल-डीजल के दामों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें अपने शहर का रेट

नई दिल्ली, 18 सितंबर: वैश्विक तेल कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज यानी शनिवार (18 सितंबर) को भी स्थिरता बनी हुई है। सरकारी तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने लगातार 13वें दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद ने शुक्रवार (17 सितंबर) को पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में शामिल करने से मना कर दिया है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने का ये सही समय नहीं है।

 Petrol and Diesel prices today

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमतें क्या हैं?

देश की सबसे बड़ी फ्यूल रिटेलर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल आज (18 सितंबर) 101.19 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.62 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। मुंबई में शनिवार को पेट्रोल 107.26 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.19 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 98.96 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 93.26 रुपये प्रति लीटर चल रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 101.62 रुपये और डीजल 91.71 रुपये प्रति लीटर हैं। सरकारी तेल रिफाइनर के मुताबिक, मौजूदा समय में चार मेट्रो शहरों में ईंधन की दरें मुंबई में सबसे ज्यादा हैं।

बेंगलुरु में पेट्रोल 104.70 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 103.79 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.55 रुपये प्रति लीटर है। भोपाल में पेट्रोल 109.63 रुपये प्रति लीटर और 97.43 रुपये प्रति लीटर बिक है।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को GST में शामिल नहीं किया जाएगा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में शुक्रवार (17 सितंबर) को हुई जीएसटी परिषद की बैठक में पेट्रोलियम उत्पादों को शामिल नहीं किया गया है। काउंसिल के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल की कीमतों को जीएसटी के दायरे में लाने का यह सही समय नहीं है। उन्होंने कहा कि अधिकांश राज्य सरकारों ने पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के तहत शामिल करने का विरोध किया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि पैनल ने केरल हाईकोर्ट के निर्देश के अनुसार पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने पर चर्चा की है। हालांकि काफी विचार-विमर्श के बाद, जीएसटी परिषद द्वारा सर्वसम्मति से पेट्रोलियम उत्पादों को अपने दायरे से बाहर रखने का फैसला किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+