Petrol-Diesel Price: माचिस से भी सस्ता इन जगहों पर बिकता है पेट्रोल, 35 रुपए में टंकी फुल
Petrol-Diesel Price: माचिस से भी सस्ता इन जगहों पर बिकता है पेट्रोल, 35 रुपए में टंकी फुल
नई दिल्ली, 15 दिसंबर। भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें सरकार गिरा देती है। पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के कारण देश में महंगाई सातवें आसमान पर पहुंच गया। आलोचनाओं को देखते हुए सरकार ने भी पेट्रोल से वैट घटाने का फैसला किया तो थोड़ी राहत मिली, लेकिन आपको बता दें कि दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां पानी की कीमत में पेट्रोल बिकता है। हैरान मत होइए इन देशों में 20 से 25 रुपए लीटर पेट्रोल-डीजल बिक रहा है। वही वेनेजुएला की कीमत 2 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

इन 5 देशों में पेट्रोल 25 रुपए लीटर से भी सस्ता
भारत के कई शहरों में अभी भी जहां पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है, वहीं हम आपको आज उन देशो के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पेट्रोल की कीमत पानी के भाव में बिक रहा है। भारत समेत कई अन्य देश भी हैं, जहां पेट्रोल की कीमत में लगातार तेजी आ रही है। अगर आंकड़ों पर ध्यान दें तो दुनियाभर में कई ऐसे देश हैं, जहां तेल के दाम 90 से 100 रुपए प्रति लीटर बिक रहे हैं। लेकिन आज हम आपको उन पांच देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां तेल की कीमत 20 से 25 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

2 रुपए से कम में बिक रहा पेट्रोल
जहां आप पेट्रोल की बढ़ती कीमत से परेशान हैं तो वहीं वेनेजुएला में तेल की कीमत कौड़ियों के भाव बिक रही है। आपको बता दें कि वेनेजुएला अभी आर्थिक अस्थिरता से गुजर रहा है। इस देश में तेल का भंडार है। अगर वहां तेल की कीमत पर नजर डालें तो वेनेजुएला देश का ऐसा देश है, जहां भारतीय रुपए के हिसाब से आप मात्र गैसोलीन( पेट्रोल) 1.88 रुपए प्रति लीटर में खरीद सकते हैं। वेबसाइट www.globalpetrolprices.com के मुताबिक यहां तेल की कीमत 0.02 डॉलर के करीब बिक रहा है। वेनेजुएला की मुद्रा में पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 5000 बोलिवर है। यानी वेनेजुएला में तेल की कीमत के हिसाब से आप 35 से 50 रुपए में गाड़ी की टंकी फुल करवा सकते हैं।

ईरान
वेनुजुएला के बाद ईरान ऐसा देश हैं, जहां पेट्रोल की कीमत पानी से भी सस्ता है। ईरान में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 0.06 डॉलर यानी महज 4.51 रुपए है। ईरान के पास दुनिया का चौथा सबसे बड़ा तेल भंडार है, लेकिन अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण ईरान खुले बाजार में तेल बेच नहीं सकता है।

सीरिया में 17 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल
ईरान के बाद सीरिया में भी तेल की कीमत कौड़ियों के भाव है। ये देश गृहयुद्ध से जूझ रहा है। यहां पेट्रोल की कीमत 0.23 डॉलर यानी 17 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। आपको बता दें कि यहां की सरकार ने पिछले कुछ सालों में कई बार तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की है। बावजूद इसके यहां पेट्रोल की कीमत बहुत सस्ती है।

इस देश में 35 रुपए लीटर बिक रहा तेल
अफ्रीकी देश अंगोला में पेट्रोल की कीमत में बड़ी तेजी देखने को मिली है। यहां पेट्रोल की कीमत 20.106 रुपए प्रति लीटर है। यहां कच्चे तेल का विशाल भंडार है। दुनिया का 18वां सबसे बड़ा तेल भंडार अंगोला का है। वहीं अफ्रीकी देश अल्जीरिया में पेट्रोल की कीमत 25.112 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। इसके अलावा कुवैत नाइजीरिया, तुर्कमेनिस्तान, कजाकिस्तान, इथियोपिया में भी तेल की कीमत काफी कम है।












Click it and Unblock the Notifications