Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर से बढ़ोतरी, दिल्ली में 80.53 रु/लीटर पहुंचा डीजल

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर से बढ़ोतरी, दिल्ली में 80.53 रु/लीटर पहुंचा डीजल

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल में रविवार को थोड़ा राहत मिली थी। लगातार 21 दिनों तक बढ़ने के बाद रविवार को तेल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी, लेकिन राहत के अगले ही दिन एक बार फिर से लोगों को झटका लगा है। सोमवार को हफ्ते के पहले ही दिन पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। राजधानी दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल की कीमत में 0.05 रुपए की बढ़ोतरी की गई।

Petrol and Diesel price again goes hike, petrol reached at Rs 80.43 and Diesel reached Rs 80.53 per liter

इस तेजी के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 80.43 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया। पेट्रोल से भी बुरा हाल डीजल का है। अब तक डीजल की कीमत हमेशा पेट्रोल से कम हुआ करती थी, लेकिन अब डीजल की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली रही है। सोमवार को राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत में 0.13 रुपए की बढ़ोतरी की गई। इस तेजी के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में डीजल की कीमत बढ़कर 80.53 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई।

आपको बता दें कि रविवार को छोड़कर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार 21 दिनों से बढ़ोतरी हो रही है। 21 दिनों में डीजल की कीमत में 11 रुपए की तेजी आई है, जबकि पेट्रोल 9.12 रुपए महंगा हो गया। आपको बता दें कि पेट्रोल-डीजल की हो रही इस बढ़ोतरी से लोग परेशान है। आपको बता दें कि दिल्ली देश का पहला राज्य है, जहां पेट्रोल से महंगा डीजल है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमत में नरमी होने के बावजूद देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में तेजी आ रही है। अगर आप अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बारे में जानना चाहते हैं तो एक SMS भेजकर जान सकते हैं। आपको RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर या RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना है। चंद सेकेंड में आपको अपने शहर के पेट्रोल-डीजल की कीमत का अपडेट मिल जाएगा।

Recommended Video

    Speak Up Against Fuel Hike Campaign: Petrol-Diesel की कीमतों पर Congress का Protest | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+