Petrol-Diesel Price: ब्रेंट क्रूड के रेट में उतार-चढ़ाव जारी, हनुमानगढ़ में पेट्रोल हुआ 112 रु लीटर
Petrol-Diesel Price: बुधवार को भी पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हो गए हैं, आज भी चारों महानगरों समेत देश के लगभग सभी राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। 31 अक्टूबर को खबर आई थी कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) पेट्रोल-डीजल के दाम कम कर सकता है लेकिन ऐसा हुआ नहीं, जिससे लोगों को थोड़ी निराशा तो हुई लेकिन दाम ना बढ़ने से लोगों को राहत जरूर है, हालांकि ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के दाम जरूर ऊपर-नीचे हो रहे हैं, ब्रेंट क्रूड का भाव 94.83 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है लेकिन इसके बावजूद देश में तेल के दाम नहीं बढ़े हैं।

आपको बता दें कि देश में सबसे मंहगा पेट्रोल राजस्थान के श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में हैं। जहां एक लीटर पेट्रोल का रेट क्रमश: 113.48 रुपये और 112.54 रुपये है। तो वहीं एक लीटर डीजल की कीमत क्रमश: 98.24 रुपये और 97.39 रुपये है। जबकि देश में सबसे सस्ता पेट्रोल अंडमान निकोबार में है, जहां इसकी कीमत 84.10 रुपये है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.74 रु प्रति लीटर
- नोएडा: 96.65 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 101.94 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 107.30 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.81 रुपये प्रति लीटर
- केरल : 117.17 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 108.48 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 96.57 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 107.71 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 84.10 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.18 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 103.19 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 96.20 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 109.66 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 94.33 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 89.82 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 87.89 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 94.09 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 90.05 रुपये प्रति लीटर
- केरल : डीजल 103.93 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 93.72 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 89.76 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 96.52 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 79.74 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 90.05 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 94.76 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 84.26 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 97.82 रुपये प्रति लीटर












Click it and Unblock the Notifications