Petrol-Diesel Price: तेल के दाम हुए अपडेट, राजस्थान में सस्ता हुआ पेट्रोल,जानिए कीमत
Petrol-Diesel Price: रविवार को भी पेट्रोल-डीजल का रेट स्थिर है, सुबह 6 बजे इंडियन ऑयल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट किए हैं, जिनमें कोई परिवर्तन नहीं हुआ है, जिससे दिवाली के मौके पर लोगों को राहत मिली हुई है तो वहीं दूसरी ओर इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में परिवर्तन हुआ है, इसके बावजूद इंडियन ऑयल कंपनियों ने रेट नहीं बढ़ाए हैं। मालूम हो कि ब्रेंट क्रूड 93.50 डॉलर प्रति बैरल और WTI 85.05 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

वैसे तो देश के चारों महानगरों में तेल के दाम स्थिर बने हुए हैं लेकिन फिर भी राजस्थान में आज पेट्रोल आज 0.66 रुपये और डीजल 0.60 रुपये सस्ता हुआ है, जिसके बाद यहां पर एक लीटर पेट्रोल की कीमत पेट्रोल 108.37 रुपये प्रति लीटर और एक लीटर डीजल का दाम 93.62 रुपये हो गया है। वैसे आपको बता दें कि देश में सबसे महंगा पेट्रोल इसी राज्य के श्री गंगानगर में बिक रहा है। मालूम हो कि 21 मई के बाद से देश में पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिला है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.74 रु प्रति लीटर
- नोएडा: 96.59 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 101.94 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 107.54 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.81 रुपये प्रति लीटर
- केरल : 117.17 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 108.48 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 96.57 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 107.71 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 84.10 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.18 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 103.19 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 96.20 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 109.66 रुपये प्रति लीटर
ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 94.33 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 89.76 रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 87.89 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 94.32 रु रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 90.05 रुपये प्रति लीटर
- केरल : डीजल 103.93 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 93.72 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 89.76 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 96.52 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 79.74 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 90.05 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 94.76 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 84.26 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 97.82 रुपये प्रति लीटर

दिल्ली सरकार ने वापस लिया फैसला
वैसे बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम और प्रदूषण की वजह से अब लोगों का रूख इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की ओर हो रहा है। इस बात के मद्देनजर सीएम केजरीवाल ने पहले राजधानी में 25 अक्तूबर से पेट्रोल पंप पर ईंधन लेने के लिए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (पीयूसी) को अनिवार्य किया था लेकिन एक दिन पहले दिल्ली सरकार ने ये फैसला वापस ले लिया है और अब इस बारे में फैसला पेट्रोल डीलर एसोसिएशन की बैठक के बाद लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications