Petrol-Diesel Price: क्रूड ऑयल के भाव में चढ़ाव, पटना में 64 पैसे सस्ता हुआ पेट्रोल
Petrol-Diesel Price: शुक्रवार को भी पेट्रोल-डीजल के भाव अपडेट हो गए हैं। आज भी देश के चारों महानगरों समेत कई राज्यों में तेल के दाम स्थिर हैं। केवल बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल आज 64 पैसे सस्ता हुआ है, जिसकी वजह से यहां पर पेट्रोल का भाव 107.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल का रेट 60 पैसे गिरकर 94.26 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल के भाव में तेजी आई है, ब्रेंट क्रूड 96.65 डॉलर प्रति बैरल और WTI 88.59 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। गौरतलब है कि इस वक्त अमेरिका से तेल का निर्यात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। ये 51 लाख बैरल तक जा पहुंचा है लेकिन इसके बावजूद इंडियन ऑयल कंपनियों ने तेल के दाम में कोई परिवर्तन नहीं किया है। आपको बता दें कि हर रोज तेल के दाम सुबह 6 बजे अपडेट होते हैं। फिलहाल पेट्रोल का दाम ना बढ़ने से आम लोगों को काफी राहत मिली हुई है।

ये हैं आज के पेट्रोल के दाम
- दिल्ली : 96.72 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 106.31 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 106.03 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 102.74 रु प्रति लीटर
- नोएडा: 96.64 रुपये रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 101.94 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 107.48 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.81 रुपये प्रति लीटर
- केरल : 117.17 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 108.48 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 96.57 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 107.71 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 84.10 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 97.18 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 103.19 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 96.20 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 109.66 रुपये प्रति लीटर

ये हैं आज के डीजल के दाम
- दिल्ली : 86.62 रुपये प्रति लीटर
- मुंबई : 94.27 रुपये प्रति लीटर
- कोलकाता : 92.76 रुपये प्रति लीटर
- चेन्नई : 94.33 रुपये प्रति लीटर
- नोएडा: 89.82रुपये प्रति लीटर
- बेंगलुरु: 87.89 रुपये प्रति लीटर
- पटना: 94.26 रु रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 90.05 रुपये प्रति लीटर
- केरल : डीजल 103.93 रुपये प्रति लीटर
- जयपुर: 93.72 रुपये प्रति लीटर
- लखनऊ: 89.76 रुपये प्रति लीटर
- तिरुवनंतपुरम: 96.52 रुपये प्रति लीटर
- पोर्टब्लेयर: 79.74 रुपये प्रति लीटर
- गुरुग्राम: 90.05 रुपये प्रति लीटर
- भुवनेश्वर: 94.76 रुपये प्रति लीटर
- चंडीगढ़: 84.26 रुपये प्रति लीटर
- हैदराबाद: 97.82 रुपये प्रति लीटर
घर बैठे ऐसे चेक करें पेट्रोल के दाम
- गूगल के प्ले स्टोर से IOC का ऐप डाउनलोड करें।
- या तो 9224992249 नंबर पर एसएमएस करें।
- इसके लिए आपको RSP-स्पेस- पेट्रोल पंप डीलर का कोड लिखकर 92249 92249 SMS करना होगा।
- या फिर इस वेबसाइट पर क्लिक करें https://iocl.com/petrol-diesel-price करके भी तेल के दाम पता कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications