Alert! इन बैंकों के खाते में अचानक आ रहे हैं 25000 रु, अगर आपके अकाउंट में भी आ जाएं पैसे तो गलती से भी न करें ये काम
नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों में पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैक और यूनाइडेट बैंक ऑफ इंडिया के खाताधारकों के खाते में अपने आप 25000 रुपए तक की जमा हो रही है। इन बैंकों के कुछ खाताधारकों के खाते में अचानक से ये रकम जमा हो गई, जिसके बाद बैंकों के बाहर इन पैसों को निकालने के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगने लगी। बैंक खाते में अचानक से पैसे आने पर अक्सर लोग खुश होते हैं कि बिना कुछ किए खाते में रकम आ गई, लेकिन आपको बता दें कि खाते में आई अनजान रकम आपके लिए बड़ी परेशानी की वजह भी बन सकती है। अगर आपके खाते में भी अचानक से कोई बड़ी रकम जमा हो जाए तो क्या करना सही होगा इसके बारे में हम आपको बता दें रहे हैं।

क्या करें अगर खाते में आ जाए मोटी रकम
हम में से अधिकांश लोग अपने खाते में आई मोटी रकम को अक्सर खर्च कर देते हैं या निकाल कर रख लेते हैं। कहीं बैंक उस रकम को वापस न ले ले इसकी वजह से लोग उनक रकम को अपने बैंक खाते से निकाल लेते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपको बता दें कि उस अनजान अमांउट को खर्च कर देने से आपको भारी परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

कहां से आया पैसा
ऐसी रकम को लेकर आपको सबसे पहले ये जानने की कोशिश करनी चाहिए कि ये रकम आई कहां से? ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जहां लोगों के खाते में अपने आप रकम जमा हो जाती है। नोटबंदी के दौरान भी ऐसे कई मामले सामने आए जब अनजान लोगों के खाते में भारी भरकम रकम जमा की गई। ऐसे में ये जानना बेहद जरूरी होता है कि ये फंड कहां से आया है। अधिकांश मामलों में बैंक या फंड ट्रांसफर करने वाले की गलती की वजह से ऐसा होता है। गलत अकाउंट नंबर या गलत अमाउंट फीड होने से ऐसा होता है।

क्या करें अगर अचानक आ जाए बड़ी रकम
ऐसे मामलों में बेहद जरूरी है कि आप बैंक से बिना कोई जानकारी छुपाए खाते में आई रकम के बारे में जानकारी दें।ऐसे मामलों में सबसे पहले आपको अपने बैंक को जानकारी देनी चाहिए। ऐसा इसलिए कि भले ही आप शुरू में ये जानकारी बैंक से छुपा लें, लेकिन जब बैंक को इनकी जानकारी मिलेगी तो आपको बैंकों के सवालों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपने उन पैसों को खत्म कर दिया तो आपको उसे तय समयसीमा के भीतर चुकाना होगा। अगर आप तब भी इसे नहीं चुका पाते हैं तो आपके खिलाफ रिकवरी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अगर आप बैंक द्वारा मोहलत दिए जाने के बावजूद भी ऐसा नहीं करते हैं तो आपके खिलाफ मामला भी दर्ज किया जा सकता है। ऐसे में बेहतर है कि आप खाते में आए अनजान अमाउंट को खर्च न करें।
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications