एक ही झटके में Paytm निवेशकों को बल्ले-बल्ले, खुद विजय शेखर शर्मा ने खरीदे पेटीएम के 1.7 लाख शेयर
एक ही झटके में Paytm निवेशकों को बल्ले-बल्ले, खुद विजय शेखर शर्मा ने खरीदे पेटीएम के 1.7 लाख शेयर
नई दिल्ली। पेटीएम आईपीओ की लिस्टिंग जितना निराशाजनक रही, उसने निवेशकों के उत्साह को तोड़ दिया, लेकिन धीरे-धीरे इस शेयर ने जोश दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को पेटीएम के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। आज बीएसई पर पेटीएम के शेयर 5.27 फीसदी तक उछले । इस तेजी के साथ ही आज पेटीएम शेयर 646.30 रुपए पर बंद हुए। इस तेजी के पीछे बड़ी वजह कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और फाउंडर विजय शेखर शर्मा हैं।

विजय शेखर शर्मा ने खरीदे पेटीएम के शेयर
डिजिटल फाइसेंस सर्विसेज कंपनी One 97 कम्युनिकेशंस के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर विजय़ शेखर शर्मा ने पेटीएम के 1.7 लाख शेयर खरीद लिए हैं। विजय शेखर ने अपनी ही कंपनी के ये शेयर 11 करोड़ रुपए में खरीदे हैं। जब ये जानकारी शेयर बाजार में पहुंची तो पेटीएम के शेयर रॉकेट की रफ्तार से बढ़ने लगी है। कंपनी ने जानकारी दी कि विजय शेखर शर्मा ने 30-31 मई को खरीदे थे।

क्या कहता है नियम
दरअसल नियम कहता है कि विजय शेखऱ शर्मा को पेटीएम के आईपीओ में एक सेलिंग शेयरधारक होने के कारण उन्हें छह महीने तक शेयर खरीदने की अनुमति नहीं थी। इस लॉकिंग पीरियड के खत्म होते ही उन्होंने बिना देरी किए पेटीएम के 1.7 लाख शेयर खरीद लिए। विजय शेखर शर्मा द्वारा शेयर खरीदे जाने के बाद पेटीएम के शेयरों में तेजी आने लगी। निवेशकों को हौंसला मिलने लगा, हालांकि अभी भी पेटीएम के शेयर अपने लिस्टिंग प्राइस से 59 फीसदी नीचे हैं। लिस्टिंग के वक्त पेटीएम के शेयरों की कीमत 1950 रुपए शे तो वर्तमान में 646.30 रुपए पर टिके हैं।

लेटर लिखकर कही थी ये बात
आपको बता दें कि लिस्टिंग के बाद से ही पेटीएम के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली, जिसके बाद कंपनी के शेयर धारकों के नाम एक ओपन लेटर लिखकर विजय शेखर शर्मा ने कहा था कि अगले छह महीने में पेटीएम के शेयर ऑपरेटिंग स्तर पर ब्रेकइवन की स्थिति को पा लेगी। आपको बता दें कि ब्रेकइवन स्थिति उसे रहते हैं जब किसी शेयर में मुनाफा नहीं हो रहा हगो, लेकिन कोई घाटा भी नहीं हो रहा होता है। यानी निवेशकों को बहुत घबराने की जरूरत नहीं होती।












Click it and Unblock the Notifications