Pan Card Correction: जानिए कैसे करें पैन कार्ड में गलती को ठीक, आधार से लिंक कराने के लिए है जरूरी
Pan Card Correction: आधार से पैन कार्ड को लिंक कराने के लिए दोनों ही दस्तावेज पर जानकारी एक जैसी होना जरूरी है। अगर पैन कार्ड में आपकी जानकारी गलत है तो आसानी से ऐसे करें संशोधन

Pan Card Correction: सरकार की ओर से पैन कार्ड और आधार कार्ड (aadhar card pan card link) को लिंक कराने की अंतिम तारीख को एक बार फिर से आगे बढ़ा दिया गया है। अब आप 30 जून तक अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक करा सकते हैं। इससे पहले सरकार की ओर से 31 मार्च इसकी अंतिम तारिख रखी गई थी। ऐसा नहीं करने पर 1 अप्रैल से आपका आधार कार्ड निष्क्रिय हो सकता था। लेकिन अब सरकार ने लोगों को 30 मार्च 2023 तक का समय दिया है, अपना पैन-आधार लिंक कराने के लिए।
कैसे चेक करें आधार-पैन लिंक स्टेटस
यहां समझने वाली बात यह है कि जिन लोगों ने अपने आधार और पैन कार्ड को कहीं पर एक साथ इस्तेमाल किया है, उनका आधार-पैन अपने आप लिंक हो गया है। किसी भी सरकारी काम के लिए, बैंक आदि में अगर आपने अपना पैन कार्ड एक साथ इस्तेमाल किया है तो आपका पैन अपने आप आधार से लिंक हो गया है। लिहाजा आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आधार-पैन को लिंक कराने से पहले आपको इसका स्टेटस चेक कर लेना चाहिए कि यह लिंक हुआ है या नहीं। इसके लिए आप इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
https://eportal.incometax.gov.in/iec/foservices/#/pre-login/link-aadhaar-status
नाम, फोटो, सिग्नेचर, जन्मतिथि, आदि कर सकते हैं अपडेट
How To do Pan Card Correction: ध्यान देने वाली बात यह है कि आपके आधार और पैन कार्ड पर दर्ज मौलिक जानकारी एक ही होनी चाहिए नहीं तो आपका आधार पैन अपने आप तो क्या खुद से भी लिंक नहीं होगा। यानि आपके आधार और पैन कार्ड पर एक ही नाम होना चाहिए, एक ही जन्मतिथि होनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं है तो आपका आधार पैन कार्ड से किसी भी हाल में लिंक नहीं होगा। लेकिन इसके लिए आपको डरने की जरूरत नहीं है। आप आसानी से अपने पैन कार्ड पर दी गई जानकारी को अपडेट कर सकते हैं। आप अपने नाम, फोटो, माता-पिता के नाम, सिग्नेचर आदि को आसानी से अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको एनएसडीएल की वेबसाइट पर जाना होगा और जरूरी जानकारी को दर्ज करके फीस जमा करनी होगी, जिसके बाद आपके पैन पर जानकारी अपडेट हो जाएगी।
ऐसे हासिल करें टोकन नंबर
पैन कार्ड में अगर आपको अपनी जन्मतिथि सही करनी हो और आधार कार्ड पर छपी जन्मतिथि को ही दर्ज कराना हो तो आपको एनएसडीएल की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर आपको अपना नाम, जन्मतिथि, पैन नंबर, फोन नंबर, ईमेल आईडी की जानकारी दर्ज करनी होगी। इस जानकारी को दर्ज करने के बाद आपको टोकन नंबर मिलेगा। जिसकी मदद से आपको Continue With Pan Application Form पर क्लिक करना होगा।
इस लिंक पर क्रिएट करके हासिल करें टोकन नंबर-https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html
आधार से लिंक फोन होना जरूरी
यहां पर आपको तीन विकल्प मुहैया कराए जाएंगे, पहला विकल्प आधार के जरिए ईकेवाईसी का होगा जोकि पेपरलेस होगा। इस विकल्प के तहत आपको अपने आधार कार्ड की जानकारी दर्ज करनी होगी। इसके बाद आधार से लिंक फोन नंबर पर आपको एक ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करना होगा। यहां ध्यान देने वाली बात है कि आपके पास वह फोन नंबर जरूर होना चाहिए जो आधार से लिंक हो, नहीं तो आपके पास ओटीपी नहीं आएगी और आप ई-केवाईसी नहीं करा पाएंगे। इसके बाद आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करनी होगी और ऑनलाइन 79 रुपए का भुगतान करना होगा। इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपके पैन कार्ड पर दी गई जानकारी अपडेट आधार कार्ड के अनूसार अपडेट कर दी जाएगी। इसका आपको 7-10 दिन के भीतर मेल आ जाएगा और पोस्ट के जरिए पैन कार्ड की कॉपी आपके घर पर पहुंच जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications