PAN Aadhaar link कर डबल जुर्माने से बचें, आज 30 जून को आखिरी मौका, यहां जानिए पूरा प्रोसेस
PAN Aadhaar link पर जरूरी अपडेट है। आज पैन और आधार लिंक करने की लास्ट डेट है। आधार और पैन कार्ड लिंक न करने पर एक जुलाई से जुर्माना भरना पड़ेगा। जानिए, कैसे लिंक करें पैन और आधार कार्ड
नई दिल्ली, 30 जून : PAN Aadhaar Link कराने से बचते आ रहे लोगों को अब जेब ढीली करनी पड़ेगी। अगर 30 जून तक आधार पैन लिंक नहीं किया तो 1000 रुपये जुर्माना भरना पड़ेगा। इसके अलावा बड़ी रकम की लेन-देन में भी मुश्किलें होंगी। पैन को आधार से लिंक करने का प्रोसेस ऑनलाइन पूरा किया जा सकता है। अगर आप श्योर नहीं हैं कि आपका पैन आधार से लिंक है या नहीं, तो इसे भी पांच आसान स्टेप में ऑनलाइन ही चेक करें। अगर आधार और पैन लिंक नहीं हैं तो जुर्माने और झंझट से निजात पाने के लिए आज लिंक करें। वनइंडिया हिंदी की इस खबर में पढ़ें, पैन आधार लिंक करने का प्रोसेस। आसान भाषा में ये भी समझें कि PAN Aadhaar लिंक न करने पर क्या प्रभाव पड़ेगा

PAN Aadhaar link ऑनलाइन करें
पैन आधार लिंकिंग न करने पर जुर्माना भरना पड़ेगा। पैन आधार को लिंक करने की लास्ट डेट 30 जून है। अगर आपने अपना पैन आधार से लिंक नहीं किया है, तो दोगुना जुर्माना भरने से बचने के लिए ऑनलाइन पैन आधार लिंक का प्रोसेस पूरा करें।

PAN Aadhaar link नहीं तो दोगुना जुर्माना
गौरतलब है कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने आधार पैन को लिंक करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2023 तक बढ़ाई है, लेकिन इसमें जुर्माना भरना पड़ेगा। जो लोग PAN Aadhaar link प्रोसेस 30 जून तक पूरा कर लेंगे, उन्हें मात्र 500 रुपये का जुर्माना देना होगा। 30 जून के बाद भी पैन और आधार लिंक कर सकते हैं, लेकिन जुर्माना दोगुना हो जाएगा।

PAN Aadhaar लिंक 5 आसान स्टेप में चेक करें
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर PAN Aadhaar लिंक का स्टेटस चेक किया जा सकता है।
- आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट - www.incometax.gov.in पर जाएं।
- Quick Links विकल्प पर क्लिक करें। वहां, आपको 'Link Aadhaar Status' का विकल्प मिलेगा। उस पर क्लिक करना है।
- इसके बाद नई स्क्रीन दिखाई देगी। यहां आपको अपना PAN और Aadhaar नंबर दर्ज करना होगा।
- मांगी गई डिटेल फिल करने के बाद, 'Show Link Aadhaar Status' पर क्लिक करें।
- आपका आधार और पैन लिंक्ड होने का स्टेटस दिखेगा। अगर पैन और आधार पहले से लिंक्ड हैं, तो संदेश आएगा कि आपका PAN Aadhaar नंबर से जुड़ा हुआ है।

PAN Aadhaar Link से आम आदमी को क्या फायदा
आधार और पैन लिंकिंग नियम इसलिए अनिवार्य किया गया है ताकि टैक्स चोरी कम हो। सरकार का कहना है कि अधिक राजस्व प्राप्त होने पर पैसों का उपयोग देश के कल्याण के लिए होगा। इससे आम लोगों को लाभ होगा। न्यूज18 की रिपोर्ट में कानूनी मामलों के जानकार शरत चंद्रशेखर ने बताया, पैन-आधार लिंक करने का मकसद कर चोरी को रोकना है। इससे सरकार के राजस्व में वृद्धि होगी। इसके पॉजिटिव प्रभाव से लॉन्ग टर्म में सरकार टैक्स की दरों को कम कर सकती हैं। सरकारें टारगेटेड बेनिफिट स्कीम को प्रभावी ढंग से लागू करने में सक्षम बनेंगी।

टैक्स देने वालों का क्या फायदा
जानकारों की मानें तो पैन और आधार लिंक करने से करदाताओं के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करना या वेरिफिकेशन कराना काफी आसान बन जाएगा। बैंक खाते और ट्रेडिंग खाते खोलने के संबंध में अपने ग्राहक को जानिए (Know Your Customer- KYC) प्रक्रिया आसान बनेगी। न्यूज18 की रिपोर्ट में लीगल फर्म डीएसके लीगल (DSK Legal) के चंद्रशेखर ने बताया कि एक निश्चित राशि से अधिक की लेन देन आधार और पैन को लिंक किए बिना नहीं की जा सकेगी।

30 जून 2022 तक Aadhaar PAN लिंक नहीं तो क्या ?
30 जून के बाद आधार और पैन लिंक कराने वालों को 1,000 रुपये की लेट फीस देनी होगी। 31 मार्च 2023 से पहले लिंक न करने पर PAN Deactivate हो सकता है। अपने आधार को 30 जून, 2022 तक पैन से लिंक करने पर 500 रुपये का विलंब शुल्क देना पड़ रहा है।
-
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
आम जनता को राहत! इन प्रोडक्ट पर Customs Duty खत्म, बाजार जाने से पहले चेक करें क्या होगा सस्ता? -
IPL 2026 के बीच दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक आखिर क्यों लिया यह फैसला? -
रहस्यमयी तरीके से कहां गायब हुईं 'वीराना' की भूतनी Jasmine Dhunna? 38 साल से हैं लापता, अनसुलझे हैं 3 सवाल -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा? -
Bengal Election 2026: 'मुझसे छीन ली गई सत्ता’ मालदा कांड पर ममता बनर्जी का पलटवार, EC पर लगाया बड़ा आरोप -
Apple की नौकरी छोड़, बेंगलुरू में ऑटो ड्राइवर बने राकेश बी. पाल, इनकी 'कहानी' सुन आप भी हो जाएंगे 'फैन'












Click it and Unblock the Notifications