पाम तेल के दाम में हो सकती है 10-15 फीसदी की बढ़ोत्तरी, जानिए क्या-क्या होगा महंगा
नई दिल्ली, 25 अप्रैल। इंडोनेशिया ने पाम तेल के निर्यात पर पाबंदी लगा दी है। जिसके चलते भारत में खाद्य तेल की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। इंडोनेशिया से भारत में बड़ी मात्रा में तेल आयात होता है, लेकिन जिस तरह से इंडोनेशिया ने तेल के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया है उसकी वजह से ना सिर्फ पाम तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी बल्कि पाम तेल से बनने वाले अन्य उत्पाद भी महंगे हो सकते हैं। जिस तरह से लोग पहले ही महंगाई की मार से जूझ रहे हैं, उसके बाद पाम तेल इसे और बढ़ाने का काम कर सकता है।

28 अप्रैल से पाबंदी लागू
बता दें कि पिछले हफ्ते इंडोनेशिया ने तेल के निर्यात पर पाबंदी लगा दी है, जिसके बाद 28 अप्रैल से पाम तेल के निर्यात पर प्रतिबंध लग जाएगा। पाम तेल की कमी के चलते इसके दाम आसमान में पहुंच सकते हैं। बता दें कि इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा पाम तेल का निर्यातक देश है। अहम बात है कि पाम तेल का इस्तेमाल कई खाद्य पदार्थों को बनाने में किया जाता है।

साबुन, चॉकलेट, शैंपू, बिस्कुल होगा महंगा
पाम तेल का इस्तेमाल साबुन, डिटर्जेंट, कॉस्मेटिक उत्पाद, बायोफ्यूल आदि बनाने में किया जाता है। इसके अलावा रोज इस्तेमाल होने वाले उत्पादों में भी पाम तेल का इस्तेमाल किया जाता है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से साबुन, शैंपू, नूडल्स, बिस्कुट, चॉकलेट आदि बनाने में किया जाता है। ऐसे में पाम तेल की कीमतों में इजाफा तमाम उद्योगों के उत्पादों पर भी पड़ेगा।

8 मिलियन टन का आयात
गौर करने वाली बात है कि भारत हर साल 8 मिलियन टन पाम तेल का आयात करता है। खाद्य तेल में 40 फीसदी पाम तेल का आयात किया जाता है। स्वास्तिक इन्वेस्टमार्ट के हेड संतोष मीणा ने बताया कि रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते दुनियाभर में पाम तेल की सप्लाई बाधित हुई है। ऐसे में इंडोनेशिया द्वारा लगाया गया प्रतिबंध मलेशिया द्वारा कर में बढ़ोत्तरी समस्या को और बढ़ा सकती है।
Recommended Video

इन कंपनियों पर पड़ेगा असर
पाम तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी से एफएमसीजी कंपनियां जैसे एचयूएल, नेस्ले, ब्रिटानिका, गोदरेज कंज्यूमर, मारिको आदि पर नकारात्मक असर पड़ेगा। इससे तमाम उत्पादों के दाम में बढ़ोत्तरी हो सकती है। इंडोनेशिया के प्रतिबंध के बाद पाम तेल की कीमतों में 10-15 फीसदी की बढ़ोत्तरी हो सकती है। बता दे कि मार्च माह में महंगाई 17 महीने के उच्चतम स्तर 6.95 फीसदी तक पहुंच गई है। पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोत्तरी से खाद्य उत्पादों के दाम में बढ़ोत्तरी हुई है।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications