Gold Rate: सातवें आसमान पर सोना, कहीं 130000 रु तो कहीं 2 लाख रुपए बिक रहा है गोल्ड, भारत में आज की कीमत

Gold Rate: सातवें आसमान पर सोना, कहीं 130000 रु तो कहीं 2 लाख रुपए बिक रहा है गोल्ड, जानें भारत में आज की कीमत

नई दिल्ली, 11 अप्रैल। भारत के पड़ोसी देशों में हलचल मची है। पाकिस्तान में सियासी उलटफेर हो रहा है तो वहीं श्रीलंका भारी आर्थिक संकट से गुजर रहा है। सियासी और आर्थिक विकट परिस्थितियों से गुजर रहे दोनों देशों में सोने की कीमत भी सातवें आसमान पर पहुंच गई है। महंगाई के चरम पर पहुंचने के कारण सोने की कीमत में बड़ी तेजी आई है। सोने के दाम इन दोनों देशों में लाख के पार हो गए है। पाकिस्तान में 11 अप्रैल को सोने की कीमत जहां 1 लाख 30 हजार रुपए प्रति तोला पर पहुंच गया तो वहीं श्रीलंका में सोने की कीमत 2 लाख रुपए के पार हो गया।

 पाकिस्तान में सोने की कीमत

पाकिस्तान में सोने की कीमत

कराची सर्राफा बाजार के मुताबिक पाकिस्तान में सोने की कीमत में बड़ी तेजी देखने को मिल रही है। पाकिस्तान में जारी सियासी संकट के कारण बाजार में अस्थिरिता देखने को मिल रही है, जिसके कारण यहां सोने की कीमत में बड़ा उछाल आया है। आज पाकिस्तान में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 110940 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं एक तोले सोने की कीमत की बात करें तो आज एक तोले सोने की कीमत 129400 रुपए पर पहुंच गया। यानी प्रति ग्राम सोना आज पाकिस्तान में 11094 रुपए बिक रहा है।

पाकिस्तान में 10 ग्राम सोने की कीमत

पाकिस्तान में 10 ग्राम सोने की कीमत

  • 24 कैरेट सोने की कीमत 110940 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
  • 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 101694 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
  • 21 कैरेट वाले सोने की कीमत 97073 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा।
  • 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 83205 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया।
श्रीलंका में सोने की कीमत

श्रीलंका में सोने की कीमत

श्रीलंका बहुत बुरे हालात से गुजर रहा है। यहां के आर्थिक संकट का अंदाजा आज कोलंबो गोल्ड सेंटर से लगा सकते हैं। लोग यहां खाने-पीने की चीजें खरीदने के लिए सोना बेचने पर मजबूर हैं। लोगों के पास खाने के लिए पैसे नहीं है, जिसके कारण उन्हें सोना बेचना पड़ रहा है। बढ़ती महंगाई और आर्थिक संकट के कारण श्रीलंका में 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 90 हजार श्रीलंकाई रुपया तक पहुंच गया है। सोने की कीमत में उठा पटक जारी है।

 भारत में सोने की कीमत

भारत में सोने की कीमत

भारत में सोने की कीमत में बड़ी तेजी आई है। 11 अप्रैल को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जारी सोना की कीमत पर नजर डाले तो यहां सोना 91 रुपए महंगा हो गया है। आज एमसीएक्स पर सोने की कीमत 52162 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं बुलियन मार्केट में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 53390 रुपए प्रति 10 ग्राम तो वहीं 22 कैरेट वाले गोल्ड का भाव 48941 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 20 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 44492 रुपए प्रति 10 ग्राम रही तो 18 कैरेट का भाव 40443 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।

'सेफ्टी पिन' की ड्रेस पहन उर्फी जावेद ने मटकाई कमर, Video देख चकरा जाएगा सिर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+