Imran Khan से अलग ब्रांड की दुनिया में PAK की पहचान! विदेश में कपड़े, जूते और खाने-पीने की चीजों की डिमांड

Imran Khan की गिरफ्तारी से इतर बिजनेस वर्ल्ड की बात करें तो Pak Brands देश की आर्थिक बदहाली के बाद भी कई देशों में बेहद लोकप्रिय हैं। पाकिस्तान के कुछ उत्पाद ऐसे हैं जिनकी दुनियाभर में डिमांड है।

pakistan brands

Imran Khan पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री होने के अलावा एक लोकप्रिय स्पोर्ट्सपर्सन भी रहे हैं। भारत में भी इनका खेल जीवन काफी पॉपुलर रहा। ऐसे भी कह सकते हैं कि इमरान ने स्पोर्ट्स को ब्रांड बनाकर पाकिस्तान को दुनिया में अलग पहचान दिलाई। अब इमरान पाकिस्तान की सलाखों के पीछे हैं।

हाईकोर्ट परिसर से अरेस्ट किए गए पूर्व प्रधानमंत्री को देश की सुप्रीम कोर्ट से राहत की आस है। इन सामाजिक-राजनीतिक-कानूनी दावपेंचों से इतर क्या आप जानते हैं कि पाकिस्तान इमरान के अलावा भी कई ब्रांड्स के लिए पॉपुलर है?

सरकार की कमजोरी और सेना के दखल और आतंकवाद के कारण तबाह मुल्क पाकिस्तान कुछ और मायनों में भी अलग पहचान रखता है। जानिए कुछ ऐसे ब्रांड्स के बारे में जिनका इस्तेमाल दुनिया के कई देशों में होता है।

pakistan brands
Photo Credit:

दरअसल, इस कहानी का मौका और दस्तूर ये है कि मीडिया रिपोर्ट्स में पाकिस्तान के आर्थिक संकट और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के घुटने टेकने की बातें सामने आ चुकी हैं। ऐसे में इमरान के अरेस्ट होने से इतर बिजनेस और इकोनॉमी में रूचि लेने वाले पाक की इकोनॉमी के बारे में जानना चाहते हैं।

एशिया में सबसे अधिक महंगाई की मार झेल रहे पाकिस्तान में इन्फ्लेशन रेट 36 फीसद से भी अधिक है। भुखमरी की कगार पर खड़े पाकिस्तान की एक तस्वीर अचीवर की भी है। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ ब्रांड ऐसे हैं, जिनकी जड़ें तो पाकिस्तान में हैं, लेकिन ग्राहक ग्लोबल है चुके हैं।

कुछ ऐसे ब्रांड्स भी हैं, जिनकी धाक वार्डरोब से लेकर किचन तक है। शुरुआत रूह अफजा से। गर्मी के सीजन में शर्बत और लस्सी के शौकीन अधिकांश लोगों की फेवरेट लिस्ट में ये ड्रिंक शामिल होता है। इसके उत्पादन की शुरुआत पाक से हुई, लेकिन आज कारोबार अमेरिका-ब्रिटेन जैसे 30 से अधिक देशों में है।

pakistan brands
Photo Credit:

खाने के शौकीनों के लिए Bar.B.Q Tonight किसी परिचय का मोहताज नहीं। करीब 35 साल पहले शुरू हुई इस संस्था में पाकिस्तानी फ्लेवर वाले जेन्युइन खानों की डिमांड करने वाले लोग आते हैं। सिंगापुर, मलेशिया और दुबई जैसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर आसानी से इसके मेन्यु ट्राई किए जा सकते हैं।

कार्बोनेटेड वॉटर और ड्रिंक का इस्तेमाल भी कई देशों में होता है। पाकिस्तान में बना पकोला ब्रिटेन, अमेरिका के अलावा अफ्रीका में भी खूब पॉपुलर है। भारत में हैदराबादी बिरयानी की तरह पाकित्सान का स्टूडेंट बिरयानी भी बहुत पसंद किया जाता है। 54 साल पहले शुरू हुआ स्टूडेंट बिरयानी कई देशों में सर्व किया जाता है।

पाकिस्तान के कपड़े भी सात समंदर पार तक पसंद किए जाते हैं। खादी नाम का ब्रांड शुरू तो पाक से हुआ लेकिन विदेश घूमने जाने के शौकीन पर्यटकों को Khadi Brand ब्रिटेन, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भी खूब मशहूर है।

pak brands
Photo Credit:

फैशन की कैटेगरी में पाकिस्तान एक और नाम जुनैद जमशेद है। इस ब्रांड के कपड़े न्यूजीलैंड तक डिमांड में हैं। किसी मौके को खास बनाने के लिए पहने जाने वाले आउटफिट्स के लिए आमिर अदनान सरीखे नाम भी किसी परिचय के मोहताज नहीं।

खास बात ये कि करीब 20 साल पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में भारतीय टीम पाकिस्तान में क्रिकेट सीरीज खेलने गई थी। इस मौके पर वीरेंद्र सहवाग ने वहां से अपनी शादी के लिए दर्जनों कपड़े खरीदे, लेकिन किसी ने पैसे नहीं लिए।

Recommended Video

    Parle-G Biscuit के New Flavour पर हंगामा, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस | वनइंडिया हिंदी | *News

    सहवाग ने एक इंटरव्यू में ये बात शेयर की थी। आतंक के मोर्चे पर तपिश के कारण रिश्तों की तल्खी बहुत बढ़ चुकी है, लेकिन भारत-पाक मानवीय रिश्तों की कई ऐसी कहानियां हैं, जो उम्मीद की किरण हैं। उदाहरण- सानिया मिर्जा-शोएब मलिक।

    sehwag pak wedding clothes
    Photo Credit:

    ब्रांड्स की दुनिया में कुछ नाम ऐसे होते हैं जो यूनिक लोगो और नाम के कारण पसंद किए जाते हैं। जंगली बकरी के नाम पर शुरू हुआ फुटवियर ब्रांड Markhor भी इसी की नजीर है। कई देशों में मारखोर के जूते बेहद लोकप्रिय हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+