पिछले साल के बजट 2016-17 में हुई थीं ये घोषणाएं, जानिए क्या

पिछले साल के बजट की खास बातें हमें दो हिस्सों में जाननी होंगी। पिछले साल तक पहले रेल बजट पेश किया जाता था और उसके बाद आम बजट पेश किया जाता था।

नई दिल्ली। इस साल से पहले तक बजट को दो हिस्सों में पेश किया जाता था। इसमें पहले रेल बजट पेश किया जाता था और उसके बाद आम बजट पेश किया जाता था। इस तरह पिछले साल के बजट की खास बातें भी हमें दो हिस्सों में ही जाननी होंगी। तो आइए जानते हैं पिछले साल के बजट की खास बातें।

budget पिछले साल के बजट 2016-17 में हुई थीं ये घोषणाएं, जानिए क्या
ये भी पढ़ें- इस बार के बजट में देशवासियों को मिल सकते हैं ये तोहफे

रेल बजट 2016-17
पिछले साल के रेल बजट में रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने लगभग सभी के लिए कुछ न कुछ दिया था। बजट में रेल मंत्री ने महिलाओं का ध्‍यान रखा, स्‍टूडेंट्स के लिए भी कुछ घोषणाएं की और साथ ही साथ वरिष्ठ नागरिकों को भी अपने पिटारे से कुछ दिया। रेल मंत्री ने अपने बजट में ये 10 खास घोषणाएं की थीं।

स्‍टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा

  • स‍ीनियर सिटीजंस के लिए लोअर बर्थ का कोर्ट 50%
  • महिलाओं की सुरक्षा के लिए 24 घंटे की हेल्‍पलाइन
  • महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत रिजर्वेशन
  • मालभाड़े और यात्री किराए में कोई इजाफा नहीं
  • मिशन जीरो एक्‍सीडेंट
  • पहले बायो टॉयलेट का ऐलान
  • जीपीएस की सुविधा का ऐलान
  • यात्रियों को स्‍थानीय खाने का स्‍वाद चखाना
  • बिजी रूट्स पर पूरी तरह अनारक्षित ट्रेनों का संचालन

आम बजट 2016-17
आम बजट 2016-17 में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जो बजट पेश किया उससे कुछ लोग खुश थे तो कुछ नाखुश थे। पिछली बार के बजट से नौकरीपेशा लोगों को काफी निराशा हुई थी, क्योंकि वह उम्मीद कर रहे थे कि टैक्स स्लैब में कुछ बदलवा होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस बार के बजट से यह उम्मीद की जा रही है कि इस बार टैक्स छूट की सीमा को बढ़ाया जाएगा। आइए जानते हैं पिछली बार आम बजट में कौन-कौन सी अहम घोषणाएं हुई थीं।

  • कर छूट की सीमा में कोई बदलाव नहीं
  • सर्विस टैक्स में 0.5 फीसदी की बढ़ोत्तरी करके 15 फीसदी किया गया
  • साल 2016-2017 में सड़क और रेलवे के लिए 2.18 लाख करोड़ रुपये
  • मोटर व्‍हीकल एक्‍ट में बदलाव करने की योजना
  • मोटर व्हीकल एक्ट के जरिए रोजगार बढ़ाने की योजना
  • 160 हवाई अड्डों का विकास
  • 2 बंद हवाई अड्डे शुरू करने का ऐलान
  • हाइवे के लिए 55 हजार करोड़ रुपये आवंटित
  • नेशनल हाइवे को 10,000 किमी और बढ़ाने का ऐलान
  • राज्यों में सड़को को सुधारने के लिए 50,000 किमी का नेटवर्क
  • प्रधानमंत्री राष्ट्रीय ग्राम सड़क योजना के तहत 97000 करोड़ रुपए
  • CNG कारों पर भी एक फीसदी उपकर लगाया गया
  • HRA का दायारा 24000 से बढ़ाकर 60000 किया
  • पहली बार घर खरीदने वालों को 50,000 की अतिरिक्त छूट
  • 3000 सस्ती दवा दुकानें बनाने का फैसला
  • हर जिला अस्पतालों में डायलिसिस की सुविधा
  • एलपीजी कनेक्शन देने की लागत के लिए 2 हजार करोड़ रुपए की राशि आवंटित
  • ग्रामीण विकास के लिए 87 हजार करोड़ आवंटित
  • गावों के लिए डिजिटल साक्षरता मिशन
  • स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा योजना के तहत प्रति परिवार एक लाख रुपए तक का कवर
  • वरिष्‍ठ नागरिकों के लिए 30,000 हजार रुपए का अतिरिक्‍त टॉप अप पैकेज
  • एक करोड़ 50 लाख बीपीएल परिवारों की महिला सदस्‍यों के नाम से रसोई गैस कनेक्‍शन
  • पांच करोड़ घरों को इसके दायरे में लाने के लिए यह योजना और दो वर्ष तक बढ़ाया
  • बुनियादी ढांचे पर सार्वजनिक खर्च में 2.21 लाख करोड़ रुपए की वृद्धि हुई
  • उच्‍च शिक्षा को प्रोत्‍साहन देने के लिए 1,000 करोड़ रुपए
  • उच्‍च शिक्षा वित्‍तपोषण प्राधिकरण का गठन किया जाएगा
  • 10 सार्वजनिक एवं 10 निजी संस्‍थाओं को समर्थ बनाया जाएगा
  • नए कर्मचारियों के पहले तीन वर्ष में पीएफ में 8.33 प्रतिशत का दान सरकार की ओर से
  • शिक्षा की गुणवत्‍ता में सुधार लाते हुए सर्वशिक्षा अभियान के तहत बड़ा आवंटन
  • पीएसयू बैंकों में 25,000 करोड़ रुपए की राशि के पुनर्पूंजीकरण का आवंटन
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+