Fuel Prices: ओपेक देशों के बड़े ऐलान के बाद कच्चे तेल के दाम 6% बढ़े, महंगा होगा पेट्रोल-डीजल!

Fuel Prices: ओपेक देशों ने कच्चे तेल के उत्पादन में बड़ी कटौती का ऐलान किया है, इसके साथ ही कच्चे तेल के कीमतों में 6 फीसदी तक का उछाल देखने को मिला है।

Fuel Prices

Fuel Prices: सऊदी अरब और अन्य ओपेक देशों ने रविवार को तेल के उत्पादन में कटौती का ऐलान किया है। इन देशों ने प्रति दिन 1.16 मिलियन बैरल प्रति कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती का ऐलान किया है। यह कटौती इस साल मई माह से इस साल के अंत तक की जाएगी। इस ऐलान के साथ ही एशिया के बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 5-6 फीसदी की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। विशेषज्ञों का कहना है कि ओपेक देशों का यह चौंकाने वाला कदम है और इसकी वजह से आने वाले दिनों में तेल के दाम में बढ़ोत्तरी हो सकती है। निवेशक कंपनी पिकरिंग एनर्जी पार्टनर्स ने कहा जिस तरह से तेल उत्पादन में कटौती का ऐलान किया गया है उसके बाद तेल के दाम में तकरीबन 10 डॉलर प्रति बैरल की बढ़ोत्तरी हो सकती है।

बाजार को स्थिरता देने के लिए फैसला

गौर करने वाली बात है कि आज ओपेक देशों की बैठक होने वाली है। तमाम ओपेक देश के नेता इस बैठक में हिस्सा लेंगे। माना जा रहा था कि ओपेक देश तेल के उत्पादन को बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं, लेकिन इस बैठक से पहले सऊदी अरब और अन्य देशों ने उत्पादन में कटौती का ऐलान करके हर किसी को चौंका दिया है। इन देशों का कहना है कि यह कदम बाजार को और स्थिरता देने के लिए उठाया गया है। बता दें कि ओपेक में सऊदी अरब, रूस सहित कई देश शामिल हैं।

अमेरिका खुश नहीं

बता दें कि पिछले साल अक्टूबर माह में ओपेक देशों ने कच्चे तेल के उत्पादन में 2 मिलियन बैरल प्रति दिन की कटौती का ऐलान किया था। ओपेक देशों के इस फैसले पर अमेरिका ने नाराजगी जाहिर की थी। अमेरिका की ओर से कहा गया था कि दुनिया को इस समय सस्ते तेल की जरूरत है ताकि अर्थव्यवस्था को मदद की जा सके और यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अधिक फायदा ना मिले। ऐसे में एक बार फिर से जिस तरह से ओपेक देशों ने कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती की है, उसकी वजह से तेल के दाम फिर से बढ़ सकते हैं।

ये देश कम करेंगे उत्पादन

रियाद की ओर से कहा गया है कि वह प्रति दिन 5 लाख बैरल कच्चे तेल का उत्पादन घटाएगा, जबकि ईराक की ओर से कहा गया है कि 2.11 लाख बैरल प्रति दिन तेल का उत्पादन कम करेगा। यूएई की ओर से कहा गया है कि वह 1.44 लाख बैरल प्रति दिन तेल का उत्पादन कम करेगा, कुवैत ने 1.28 लाख बैरल प्रति दिन कटौती का ऐलान किया है। ओमान ने 40 हजार बैरल प्रति दिन कटौती, अल्जीरिया ने 48 हजार बैरल प्रतिदिन कटौती का ऐलान किया है। कजाकिस्तान ने 78 हजार बैर प्रति दिन की कटौती का ऐलान किया है।

रूस भी कम करेगा 5 लाख बैरल का उत्पादन

रूस के उपप्रधानमंत्री एलेक्जेंडर नोवाक ने रविवार को ऐलान किया कि वह 5 लाख बैरल प्रति दिन तक की कटौती इस साल के अंत तक करेंगे। सऊदी के ऊर्जा मंत्री ने कहा कि तेल में उत्पादन में कटौती का फैसला एहतियान उठाया गया कदम है। गौर करने वाली बात है कि तेल की कीमतें इस महीने पिछले 15 महीनों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+