Jio के इस शानदार ऑफर का है आज आखिरी दिन, ऐसे उठाएं फायदा
नई दिल्ली। 398 रुपये में 3300 रुपये कैशबैक वाले Reliance Jio के ऑफर का आज आखिरी दिन है। अगर आपने अभी तक इस ऑफर का लाभ नहीं लिया है तो अब भी देर नहीं हुई है। इस ऑफर के मुताबिक, अगर आप 398 रुपये या उससे अधिक का रिचार्ज कराते हैं तो आपको जियो की तरफ से 3300 रुपये का कैशबैक मिलेगा, लेकिन इस ऑफर में कई शर्तें भी हैं। आइए जानते हैं जियो के इस कैशबैक ऑफर से जुड़ी 10 बातें जो आपको जानना जरूरी है।

15 जनवरी तक वैलिड है ऑफर
1- जियो के इस कैशबैक ऑफर की पहली खास बात यह है कि यह सिर्फ 15 जनवरी, 2018 तक ही वैलिड है। यानी की आपको इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए 15 जनवरी से पहले 399 या उससे ज्यादा रुपये का रिचार्ज कराना होगा।
2- इस ऑफर का लाभ आप दो तरीकों से रिचार्ज कर उठा सकते हैं। पहला, इसके लिए आपको माई जियो ऐप से रिजार्ज कराना होगा। माई जियो ऐप से रिचार्ज कराने पर आपको जियो 400 रुपये का कैशबैक देगा जो कि 50 रुपये के आठ अलग-अलग वाउचर होंगे।

एक रिचार्ज पर एक ही वाउचर
3- ये वाउचर आपको माई जियो ऐप के 'my vouchers' सेक्शन में दिखाई देगा। रिचार्ज करने से पहले आपको एक वाउचर चुनना होगा, जिससे की आपको कैशबैक मिलेगा। यहां इस बात का ध्यान रखाना होगा कि आप एक रिचार्ज पर एक ही वाउचर का लाभ उठा सकते हैं।
4- इस तरह आपको अगले 8 रिचार्ज पर हर बार 50 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इस प्रकार से आपको कुल 400 रुपये का कैशबैक मिल जाएगा।

पेटीएम से मिलेगा 300 रुपये का कैशबैक
5. माई जियो ऐप के अलावा इस ऑफर के लिए रिचार्ज कराने का दूसरा तरीका ई-वालेट से रिचार्ज कराने का है। ऑफर के मुताबिक आपको ई-वालेट जैसे- पेटीएम, अमेजन पे, एक्सिसपे, फ्रीचार्ज, मोबीक्विक और फोनपे से रिचार्ज कराने पर 398 रुपये या उससे ज्यादा का रिचार्ज कराने पर 300 रुपये का कैशबैक मिलेगा।
6. खास बात यह है कि यह 300 रुपये का कैशबैक आपको तुरंत और एक ही बार में मिल जाएगा। इसमें आपको माईजियो ऐप की तरह 8 बार रिचार्ज नहीं कराना होगा।

2600 रुपये का मिलेगा डिस्काउंट वाउचर
7. माई जियो ऐप से 400 और ई-वालेट से 300 रुपये के कैशबैक के बाद जियो दोनों तरीकों से रिचार्ज कराने वाले सभी यूजर्स को 2600 रुपये का डिस्काउंट वाउचर देगा।
8. ये सभी डिस्काउंट वाउचर आपके माई जियो ऐप में क्रेडिट होंगे। इस वाउचर को आप माई जियो ऐप के 'my vouchers' सेक्शन में देख सकते हैं।
9. जियो के ये सभी डिस्काउंट वाउचर 31 मार्च तक ही वैलिड रहेंगे। 31 मार्च तक अगर आपने इन डिस्काउंट ऑफर का लाभ नहीं उठाया तो ये ऑफर खत्म हो जाएंगे।
10. 2600 रुपये के डिस्काउंट वाउचर को आप कैसे इस्तेमाल करेंगे, ये बड़ा सवाल है। इस डिस्काउंट वाउचर में आपको जूमकार पर 1000 रुपए तक की छूट, ओयो रूम्स की बुकिंग में 1500 रुपये की छूट, पेटीएम मॉल में शॉपिंग करने पर 100 प्रतिशत छूट, बिग बास्केट से 600 रुपए की शॉपिंग करने पर 20 फीसदी की छूट, ग्रोफर्स पर 1500 या उससे अधिक की शॉपिंग करने पर 300 रुपए का कैशबैक मिलेगा। यात्रा डॉट कॉम से फ्लाइट टिकट बुकिंग पर 500 रुपए की छूट मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications