किसान को खेत में मिला 60 लाख का हीरा, नासमझी में कर दी बड़ी गलती

नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले एक किसान की किस्मत उस वक्त चमक गई जब खेती के दौरान उसकी हल से कुछ चमकने वाली चीज टकराई। जब उसने उठा कर देखा तो उसकी आंखें फटी की फटी रह गई। उसके हल से कुछ और नहीं हीरा टकराया था। उसकी खेत में मिला पत्थर हीरा था। किसान की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस हीरे की कीमत 60 लाख रुपए के करीब थी, लेकिन उसकी नासमझी की वजह से उसने वो हीरा मात्र 5 तोला सोने और 13.5 लाख रुपए में बेच दिया।

 OMG: Farmer Got Diamond in His field worth of Rs 60 Lakh in Andhra Pradesh.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खेत की जुताई के दौरान किसान को करीब 60 लाख की कीमत का हीरा मिला। उसे उस हीरे की कीमत का अंदाजा नहीं था, इसलिए उसने उसे एक स्थानीय व्यापारी को 13.5 लाख रुपए और 5 तोला सोने में ही बेच दिया। जब मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस हीरे के कैरेट, रंग और वजन के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है।

आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले का ये दूसरा मामला है, जब किसान को खेत में हीरा मिला है। इससे पहले 12 जून को एक गड़रिए को 8 कैरेट का हीरा मिला था, जिसकी बाजार में कीमत 20 लाख रुपए थी। दरअसल इस इलाके में बारिश के दौरान हीरे की खोज बढ़ जाती है। कुरनूर के अलावा जोनागिरी, तुग्गाली, मड्डिकेरा, पगिडिराई, पेरावली, महानंदी और महादेवपुरम जैसे गांवों में हीरे की खोज बढ़ जाती है। बारिश की वजह से मिटी बह जाती है, जिसकी वजह से हीरा आसानी से दिख जाता है। वहीं पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक कहा जाता है कि राजा ने मिट्टी में खजाना छिपा रखा है। अब यहीं गड़ा खजाना लोगों को मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+