सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर, तेल कंपनियों ने दी बड़ी राहत
नई दिल्ली, 01जून। महंगाई की चौतरफा मार झेल रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। एलपीजी सिलेंडर के दाम में आज बड़ी कमी की गई है। आज से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 135 रुपए प्रति सिलेंडर की कमी की गई है। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 135 रुपए कम कर दिए हैं। जिसके बाद आज से दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 2219 रुपए का मिलेगा, जोकि पहले 2354 रुपए का था। कोलकाता में सिलेंडर 2322 रुपए, मुबई में 2171.50 रुपए और चेन्नई में 2373 रुपए का सिलेंडर मिलेगा।

बता दें कि घरेलू गैस सिलेंडर और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 19 मई को बढ़ाए गए थे। मई माह में दो बार गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोत्तरी की गईथी। 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 3.50 रुपए बढ़ाए गए ते जबकि 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 8 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए थे। माना जा रहा था कि आज 1 जून को तेल कंपनियां गैस सिलेंडर के दाम में संशोधन करेंगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में इस साल काफी उछाल देखने को मिला है। पेट्रोल, डीजल और एटीएफ के साथ एलपीजी के दाम में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।
Recommended Video
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती कीमतों के बीच माना जा रहा था कि एलपीजी गैस के दाम में आज बढ़ोत्तरी की जा सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। तेल कंपनियां महीने में दो बार एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में संशोधन करती हैं। पहला संशोधन महीने की शुरुआत में होता है जबकि दूसरा संशोधन महीने के बीच में होता है।












Click it and Unblock the Notifications