NTPC Green IPO: अगले हफ्ते आ रहा है सरकारी कंपनी का IPO, जानिए इश्यू की तारीख, प्राइस बैंड
NTPC Green IPO: पीएसयू यानि पब्लिक सेक्टर में निवेश का निवेशकों को एक शानदार मौका मिलने जा रहा है।
सरकारी कंपनी एनटीपीसी की सब्सिडियरी कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का आईपीएल 19 नवंबर को खुलने जा रहा है। ऐसे में निवेशक इस आईपीओ में अपनी बोली लगा सकेंगे।
कंपनी प्राइमरी मार्केट से 10 हजार करोड़ रुपए जुटाने की तैयारी में है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपए है, जबकि इसका प्राइस बैंड 102-108 रुपए के बीच होगा।

इस ग्रीन एनर्जी में निवेश करने वालों के लिए यह एक अच्छा मौका है। इच्छुक निवेश 19 नवंबर से 22 नवंबर तक अपनी बोलियां लगा सकते हैं। जिसमें बड़े "एंकर" निवेशकों के लिए एक दिन पहले, 18 नवंबर को एक विशेष विंडो खुलेगी।
न्यूनतम बोली का साइज 138 शेयरों पर निर्धारित किया गया है। आईपीओ में रणनीति संस्थागत खरीदारों के लिए 75%, गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए 15% और खुदरा प्रतिभागियों के लिए शेष 10% आरक्षित है।
क्या करती है एनटीपीसी
एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NGEL) नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) की एक सहायक कंपनी है, जो विशेष रूप से नवीकरणीय ऊर्जा (ग्रीन एनर्जी) परियोजनाओं पर केंद्रित है।
एनटीपीसी, जो भारत का सबसे बड़ा विद्युत उत्पादक है, अपनी ऊर्जा उत्पादन क्षमता को साफ और पर्यावरण-मित्र ऊर्जा स्रोतों में स्थानांतरित कर रहा है, जिसमें सौर, पवन, और जल विद्युत शामिल हैं।
एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी का आईपीओ (IPO) निवेशकों को इस बढ़ते नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में भागीदारी का अवसर प्रदान करता है, जिसका उद्देश्य देश की हरित ऊर्जा क्षमता को बढ़ावा देना है।
NTPC Green IPO में निवेश की वजह?
भारत तेजी से नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों की ओर बढ़ रहा है, और सरकार ने भी 2030 तक 500 गीगावॉट की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य निर्धारित किया है। एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी इस क्षेत्र में अग्रणी कंपनियों में से एक है, और इसका आईपीओ निवेशकों को हरित ऊर्जा के विस्तार में भागीदारी का एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।
पर्यावरणीय लाभ: नवीकरणीय ऊर्जा पर्यावरण को सुरक्षित रखने का एक स्थायी स्रोत है, जिससे कार्बन उत्सर्जन में कमी आती है।
दीर्घकालिक लाभ: एनटीपीसी जैसी भरोसेमंद कंपनी में निवेश करना सुरक्षित और स्थिर रिटर्न का विकल्प हो सकता है।
सरकारी समर्थन: भारत सरकार का नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देना और सब्सिडी का समर्थन इस क्षेत्र को तेजी से बढ़ने में मदद कर रहा है।
निवेश से जुड़े जोखिम
किसी भी आईपीओ की तरह, एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी में निवेश के साथ कुछ जोखिम भी जुड़े हैं। ऐसे में निवेशकों को सलाह दी जाती है कि अपनी रिसर्च के बाद इससे जुड़े जोखिम को समझते हुए ही निवेश करें।
वित्तीय अनिश्चितता: नवीकरणीय ऊर्जा प्रोजेक्ट्स में बड़े पैमाने पर निवेश की आवश्यकता होती है, जिससे वित्तीय अनिश्चितता बढ़ सकती है।
बाजार में प्रतिस्पर्धा: एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी को कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।
नीति में परिवर्तन: सरकार की नीतियों में बदलाव और सब्सिडी में कटौती से कंपनी के मुनाफे पर प्रभाव पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications