अडानी की कंपनियों के खिलाफ NSDL की बड़ी कार्रवाई, शेयर धड़ाम, समूह ने दी सफाई
नई दिल्ली, 14 जून। अंडानी ग्रुप ऑफ कंपनीज के खिलाफ नेशनल सेक्युरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड यानि एनएसडीएल ने बड़ी कार्रवाई की है। एनएसडीएल ने अंडानी की चार कंपनी के शेयर में तीन विदेशी कंपनी द्वारा 43500 करोड़ रुपए के निवेश के खिलाफ कार्रवाई की है। एनएसडीएल ने अल्बुद इन्वेस्टमेंट फंड, क्रेस्टा फंड और एपीएमएस इन्वेस्टमेंट फंड के अकाउंट को सीज कर दिया है। इन तीनों ही कंपनियों की ओर से 31 मई या उससे पहले जो भी ट्रांजैक्शन किया गया है उसे फ्रीज किया है। इस कार्रवाई के बाद इन तीनों ही कंपनियों के फंड का इस्तेमाल सिक्योरिटीज को खरीदने या बेचने में नहीं किया जा सकता है। इस पर अदानी समूह की सफाई भी आई है। उन्होंने इस कार्रवाई को गलत बताया है।

जानकारी देने में विफल कंपनी
एनएसडीएल की यह कार्रवाई उद्योगपति गौतम अडानी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई है। अडानी की कंपनियों में पिछले एक साल में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। लेकिन इस खबर के सामने आने के बाद अडानी कंपनी के छह शेयर में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। गौर करने वाली बात यह है कि विदेशी निवेश पर निगरानी रखने वाले अधिकारियों ने कहा कि इन तीनों विदेशी कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई इसलिए की गई है क्योंकि उनकी ओर से कंपनी के मालिकाना हक की पीएमएलए के तहत स्पष्ट जानकारी नहीं मुहैया कराई गई है। अधिकारियों का कहना है कि अधिकारियों की ओर से पहले ही कंपनी को चेतावनी दी गई थी कि अगर जानकारी मुहैया नहीं कराई जाती है तो अकाउंट को फ्रीज किया जा सकता है।
सेबी का भी शिकंजा
एनएसडीएल की कार्रवाई के बाद अडानी ग्रुप की कंपनी के शेयर में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। अडानी की छह कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं, जिसमे अडानी पोर्ट और अडानी पॉवर भी शामिल है। रिपोर्ट के अनुसार सेबी इस बात की भी जांच कर रहा है कि क्या अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर में किसी तरह का गड़बड़ी की गई है जिसके चलते पिछले एक साल में शेयर के दाम 200 फीसदी से 1000 फीसदी तक बढ़ गए हैं। इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के अनुसार सेबी ने इस मामले में 2020 में ही जांच शुरू कर दी थी।
जबरदस्त बढ़ोतरी
अडानी ग्रुप की कंपनियों की बात करें तो अडानी ट्रांसमिशन के शेयर में 669 फीसदी की बढ़ोतरी, अडानी टोटल गैस के शेयर में 349 फीसदी की बढ़ोतरी, अडानी इंटरप्राइजेस के शेयर में 972 फीसदी की बढ़ोतरी, अडानी ग्रीन के शेयर में 254 फीसदी की बढ़ोतरी, अडानी पोर्ट्स और अडानी पॉवर के शेयर 147 फीसदी और 295 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयर बाजार में कुल कैपिटल की बात करें तो यह 9.5 लाख करोड़ रुपए है यही वजह है कि गौतम अडानी एशिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।
अब अदानी समूह की ओर से इस पूरे मामले पर सफाई आई है। अदानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड का कहना है कि एनएसडीएल द्वारा अदानी समूह की कंपनियों में 3 विदेशी फंडों के शेयरों को फ्रीज करने की खबरें गलत हैं। जानबूझकर निवेश करने वाले समुदाय को गुमराह करने के लिए ऐसा किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications