बिल गेट्स ने की पीएम मोदी के 'स्वच्छ भारत' की तारीफ, कही ये बड़ी बात
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर आ गई है। विपक्षी मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं। वहीं मोदी सरकार को माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स का साथ मिल गया है। बिल गेट्स ने मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत अभियान की तारीफ की। बिल ग्रेट्स ने एनडीए सरकारी की सहारना करते हुए कहा पीएम मोदी की तारीफ में ट्वीट्स किए।

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक ने स्वच्छ भारत के एक ट्वीट को रीट्वीय करते हुए लिखा कि पीएम मोदी के नेतृत्व और भारत सरकार ने स्वच्छता में सुधार किया है और भारत को स्वच्छ करने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने आगे लिखा कि अब समय है कि स्वच्छ भारत को सफल बनाएं।
इससे पहले न्यूयॉर्क के एक कार्यक्रम में भी उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान का जिक्र किया था। बिल ग्रेट्स के इसी भाषण को स्वच्छ भारत की तरफ से ट्वीट किया गया, जिसे बिल ने रिट्वीट किया।
गौरतलब है कि न्यूयार्क में आयोजित एक कार्यक्रम में बिल ग्रेट्स ने कहा था कि स्वच्छता की तरफ ध्यान दिलाने के लिए मोदी सरकार ने तारीफ का काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications