Economic Survey 2021: जानें क्यों खास होता है आर्थिक सर्वे? इन बातों पर होगी सबकी नजर

Economic Survey 2021: जानें क्यों खास होता है आर्थिक सर्वे? इन बातों पर होगी सबकी नजर

नई दिल्ली। Economic Survey 2021. मोदी सरकार 1 फरवरी को देश का अगला बजट ( Budget 2021) पेश करने जा रही है। सरकार अपनी कमाई और अगले साल क खर्चों का पूरा विवरण बजट के जरिए देश के सामने पेश करेगी। सरकार ने पिछल वित्तीय वर्ष में कितनी कमाई की और आन वाले साल में किस मत में कितना खर्च करेगी इसका पूरा लेखा-जोखा सरकार बजट (Budget) में देती है। सरकार बजट में अलग-अलग सेक्टर के लिए घोषणाएं और बजट तय करती है। सरकार टैक्स समेत तमाम तरह की राहतों की घोषणा बजट में पेश करती है। बजट स पहले

Nirmala Sitharaman To Table Economic Survey 2021 Today, Know What is Economic Survey.

Recommended Video

    Economic Survey 2021: CEA ने कहा, 11% की रिकॉर्ड दर से वापसी करेगा अर्थव्यवस्था | वनइंडिया हिंदी

    बजट से पहले सरकार आर्थिक सर्वे पेश करती है। आज सरकार संसद में अपना आर्थ‍िक सर्वेक्षण (Economic Survey) पेश करेगी। सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यन (Krishnamurthy Subramanian) के मार्गदर्शन में आर्थिक सर्वेक्षण पेश कर रही है। हम आपको इस आर्थिक सर्वे के बारे में बता रहे हैं।

    क्या होता है आर्थिक सर्व

    अगर आसान भाषा में समझें तो आर्थिक सर्वे के जरिए सरकार मौजूदा वित्त वर्ष का एक लेखा-जोखा देती है। आर्थिक सर्वे मौजूदा साल 2020-21 के लिए है। इसके जरिए पूरे साल के आर्थ‍िक विकास की जानकारी दी जाती है। पहली बर इसे 1950-51 में पेश किया गया था। आर्थिक सर्वेक्षण अर्थव्यवस्था की सालाना आधिकारिक रिपोर्ट के तौर पर होती है। इसे बजट सत्र के दौरान संसद के दोनों सदनों में पेश किया जाता है। आर्थिक सर्वे को सरकार की डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स द्वारा तैयार किया जाता है। इस रिपोर्ट के जरिए सरकार मनी सप्लाई के ट्रेंड की जानकारी देती है। वहीं इसमें देश के कृषि क्षेत्र, उद्योग जगत, इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार, आयात-निर्यात, फॉरेन एक्सचेंज आदि की जानकारी दी जाती है।

    इस आर्थिक सर्वे के जरिए सरकार भविष्य में बनाई जाने वाली योजानाओं और अर्थव्यवस्था में आने वाली चुनौतियों की सारी जानकारी दती है। देश के सर्वेक्षण में देश के आर्थिक विकास का अनुमान होता है। सरकार इस सर्वे के जरिए इस बात की जानकारी देती है कि आने वाले वित्तीय वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था रफ्तार कैसी रहेगी। इसी आर्थिक सर्वे के आधार पर ही सरकार द्वारा बजट में ऐलान किया जाता है।

    आर्थिक सर्वे से लोगों उम्मीदें

    कोरोना संकट और लॉकडाउन के कारण अर्थव्यवस्था पर गहरी चोट पड़ी है। ऐसे में इस बार आर्थिक सर्वे में कोरोना के कारण देश की अर्थव्यवस्था को हुए नुकसान का अनुमान लगाया जाएगा। इस आर्थिक सर्वे में देश की इकोनॉमी को सुधारने के लिए आने वाली चुनौतियों को हल करने में मदद मिलेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+