Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

New Rules 1st April 2025: 'LPG से लेकर PPS तक', आज से बदल गए ये 8 नियम, आपकी जेब पर होगा असर

New Rules 1st April 2025: हर माह की पहली तारीख अगर अपने साथ सैलरी लेकर आती है तो ये वहीं इससे बहुत सारे बदलाव भी जुड़े होते हैं, जिसके बारे में लोगों अक्सर मालूम नहीं होता है और इस चक्कर में उन्हें कभी-कभी भारी जुर्माना भी भरना पड़ता है।

आपके साथ ऐसा ना हो इसलिए हम यहां आपको बताते हैं उन बड़े नियम के बारे में जो कि 1 अप्रैल से यानी कि आज से बदल गए हैं । आपको बता दें इन नियमों का सीधा रिलेशन आपकी पॉकेट से है इसलिए इन्हें जानना बहुत जरूरी है।

New Rules 1st April 2025

LPG सिलेंडर के दाम

हर महीने की पहली तारीख को तेल विपणन कंपनियां एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों का रीव्यू करती हैं और उसको घटाती-बढ़ाती है। आज भी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी के दामों में बदलाव किया है। उसने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर का दाम 41 रु घटा दिया है। आपको बता दें कि 1 मार्च 2025 को 19 किलो के सिलेंडर के दाम में 6रु का इजाफा हुआ था जिसके बाद दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर का दाम 1803 रु हो गया लेकिन आज इसके दाम कम हुए हैं।

CNG के दाम में बदलाव (New Rules 1st April 2025:)

सोमवार को सरकार ने प्रशासित मूल्य प्रणाली (एपीएम) के दायरे में आने वाली प्राकृतिक गैस की कीमत में चार प्रतिशत का इजाफा किया है, जिसकी वजह से अब सीएनजी की कीमत बढ़ सकती है।

एटीएम से पैसा निकालने का नियम

1 अप्रैल से एटीएम से पैसा निकालने का नियम बदल गया है। अब कस्टमर दूसरे बैंक के एटीएम से सिर्फ तीन बार में ही मुफ्त में पैसे निकाल पाएंगे। चौथी बार मनी निकालने पर उन्हें 20 से 25 रुपये का चार्ज अदा करना होगा।

न्यूनतम बैलेंस की नई शर्तें लागू (New Rules 1st April 2025:)

SBI, PNB समेत कई बड़े बैंकों ने न्यूनतम बैलेंस की नई शर्ते 1 अप्रैल से लागू हों गई हैं। अगर निर्धारित बैलेंस आप नहीं रखेंगे तो आपको पेनाल्टी भरनी होगी। हालांकि जुर्माने की राशि हर बैंक की अलग-अलग है।

पॉजिटिव पे सिस्टम (पीपीएस) लागू होगा

1 अप्रैल से पॉजिटिव पे सिस्टम (पीपीएस) लागू हो गया है । ऐसा सेफ्टी के लिहाज से किया जा रहा है। अब 5000 से ज्यादा का भुगतान चेक से करने पर कस्टमर को बेसिक डिटेल्स जैसे चेक नंबर, तारीख का ब्यौरा देना होगा।

FD की ब्याज दरों में बदलाव

कई बैंकों ने बचत खाते और सावधि जमा (FD) की ब्याज दरों में बदलाव का ऐलान किया है, ये दरें सेविंग अकाउंस में जमा पूंजी के आधार पर तय होंगी।

क्रेडिट कार्ड में बदलाव (New Rules 1st April 2025:)

एसबीआई और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक विस्तारा क्रेडिट कार्ड के लाभों में बदलाव कर रहे हैं बहुत सारे कार्डस पर सुविधाओं को कम कर रहे हैं।

एयर टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में भी बदलाव

तेल कंपनियां एयर टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में बदलाव कर सकती हैं। ऑयल कंपनियों ने फरवरी में इसमें इजाफा किया था, इस बार भी ऐसा हुआ तो हवाई यात्रा महंगी हो जाएगी।

Take a Poll

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+