Income Tax New Portal: आयकर विभाग की नई वेबसाइट आज से शुरू, टैक्सपेयर्स को मिलेंगी अब ये सुविधाएं
Income Tax New Portal: आयकर विभाग की नई वेबसाइट आज से शुरू, टैक्सपेयर्स को मिलेंगी अब ये सुविधाएं
नई दिल्ली, 07 जून: आयकर विभाग/इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की आज से (07 जून) नई वेबसाइट शुरू हो जाएगी। वित्त मंत्रालय आयकर विभाग का नया पोर्टल www.incometax.gov.in लॉन्च करेगा। इसके पहले टैक्सपेयर्स को incometaxindiaefiling.gov.in पर जाना होता था। लेकिन ये पुरानी वेबसाइट 1 जून 2021 से बंद कर दी गई है। आईटी विभाग के इस नए पोर्टल पर टैक्सपेयर्स को पहले से ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी। अब टैक्सपेयर्स को आईटीआर भुगतान में आसानी होगी। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का कहना है कि नये पोर्टल में कई आधुनिक सुविधाएं जोड़ी गई हैं और ये पहले से अधिक यूजर फ्रेंडली है। हालांकि आयकर विभाग ने कहा है कि नई वेबसाइट 07 जून से शुरू तो हो जाएगी लेकिन भुगतान प्रणाली की शुरुआत 18 जून 2021 से एडवांस टैक्स इंस्टालमेंट की डेट के बाद की जाएगी। वहीं 18 जून से आप इसका मोबाइल ऐप भी मौजूदा होगा। जिसके बाद टैक्सपेयर्स टैक्स से जुड़े काम ऐप पर भी कर सकेंगे।
Recommended Video

इनकम टैक्स विभाग न्यू पोर्टल: टैक्सपेयर्स को क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?
1. इनकम टैक्स विभाग का दावा है कि नया इनकम टैक्स विभाग यूजर फ्रेंडली है, आईटीआर फाइल करने में आसनी होगी। साथ ही रिफंड भी जल्दी मिलेगा। इसके लिए आईटीआर के तत्काल प्रोसेसिंग की सुविधा दी जाएगी।
2. नई वेबसाइट में सभी ट्रांजेक्शन, अपलोड और पेंडिंग एक्शन एक जगह एक ही डैशबोर्ड पर दिखेंगे। इससे टैक्सपेयर्स को सभी चीजें एक ही पेज पर मिल जाएगी।
3. ऑनलाइन हो या ऑफलाइन दोनों ही स्थितियों में आईटीआर के लिए तैयारी करने का सॉफ्टवेयर फ्री में मौजूद होगा।
4. टैक्सपेयर्स को प्री-फाइलिंग का विकल्प भी मिलेगा ताकि डेटा एंट्री कम से कम करनी पड़े। असिस्ट करने की सुविधा भी मिलेगी।
5. मोबाइल ऐप पर भी डेस्कटॉप पोर्टल की सभी जरूरी सुविधाएं मौजूद होंगी। जिसे किसी भी मोबाइल नेटवर्क पर किसी वक्त शुरू किया जा सकेगा।
6.इनकम टैक्स विभाग ने कहा है कि नई वेबसाइट में एक नया टैक्स पेमेंट सिस्टम लगाया गया है, जिससे आपको पेमेंट के कई ऑप्शन (नेट बैंकिंग, यूपीआई, आरटीजीएस इत्यादी) मिलेंगे।
7. टैक्सपेयर्स को आईटीआर भरने में मदद करने के लिए FAQ भी दिया जाएगा और साथ में फ्री आईटीआर तैयारी सॉफ्टवेयर भी होगा।
8. टैक्सपेयर्स के सवालों के तुरंत जवाब देने के लिए एक नया कॉल सेंटर भी शुरू किया जा रहा है। पोर्टल पर टैक्सपेयर्स से पूछे जाने वाले ज्यादातर सवालों के जवाब के ट्यूटोरियल्स, वीडियो और चैटबॉट जैसी सुविधाएं उपलब्ध होगी।
9. इनकम टैक्स फॉर्म भरने, टैक्स प्रोफेशनल को जोड़ने, फेसलेस स्क्रूटनी में नोटिस के जवाब सबमिट करने की भी सर्विस मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications