Navratri Festive Offers: होंडा ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक ही दिन में बेची 52 हजार गाड़ियां

नई दिल्ली। दोपहिया वाहन कंपनी होंडा की त्योहारी सीजन की शुरुआत कंपनी के लिए बहुत ही शानदार रही है। जापान की इस कंपनी ने बिक्री का अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। नवरात्रि के पहले दिन ही 50 हजार से भी अधिक वाहन बिक गए, जो एक नया रिकॉर्ड भी बन गया। होंडा के आंकड़ों के अनुसार नवरात्रि के पहले दिन कंपनी ने 52,000 वाहन बेचे।
2016 में कंपनी ने इस दौरान 23,702 गाड़ियां बेची थीं। इस तरह अगर देखा जाए तो कंपनी की सेल्स 122 फीसदी बढ़ी है। दरअसल, होंडा नवरात्रि में अपने ग्राहकों के लिए ऑफर्स लेकर आई है, जिसकी वजह से ग्राहकों में होंडा की दोपहिया गाड़ियों को लेकर उत्साह काफी अधिक बढ़ गया है। कंपनी ने देश के गांवों तक अपना नेटवर्क फैलाया है और यह भी सुनिश्चित किया है कि हर जगह से आने वाले ग्राहक को त्योहारी सीजन में कंपनी के ऑफर का फायदा मिल सके।
होंडा ने सीमित फेस्टिव ऑफर्स के तहत दोपहिया वाहनों की खरीद पर 7,500 रुपए तक के फायदे दे रही है। इतना ही नहीं, कंपनी कम ब्याज दर पर फाइनेंस करने की भी सुविधा दे रही है। ग्राहकों को फायदा हो सके, इसलिए कंपनी ने प्रोसेसिंग फीस और डॉक्युमेंटेशन फीस भी शून्य कर दी है। वहीं सरकारी और पीएसयू कर्मचारियों को कंपनी अतिरिक्त कैशबैक भी दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications