सरकार ने लॉन्च किया खास पोर्टल, घर बैठे मिलेगी 13000 से अधिक सेवाएं
सरकारी दफ्तर के चक्कर से छुटकारा दिलाने के लिए केंद्र सरकार ने खास पोर्टल लॉन्च किया है। इस पोर्टल पर आपको 13000 से अधिक सेवाएं घर बैठे मिल जाएंगी।

National Government Services Portal: केंद्र सरकार की ओर से लोगों को घर बैठे तमाम तरह की सेवाएं मुहैया कराने के लिए विशेष पोर्टल को लॉन्च किया गया ह। इस पोर्टल का नाम National Government Services Portal है। इस पोर्टल पर तमाम तरह की सेवाएँ घर बैठे मिल जाएगी।
घर बैठे होगा काम
अक्सर लोगों को कई तरह की सेवाओं के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, उन्हें बाजार और दुकान के चक्कर लगाने पड़ते है। लेकिन अब सरकार की ओर से इन तमाम सेवाओं को एक पोर्टल पर ही उपलब्ध करा दिया गया है।
13000 से अधिक सेवाएं उपलब्ध
इस पोर्टल पर 13000 से अधिक सेवाएं उपलब्ध हैं, जिनका लाभ घर बैठे लिया जा सकता है। इन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आपको इस पोर्टल पर अपना यूजर आई बनाना होगा। इसके बाद आप अपना आधार-पैन भी लिंक करा सकते हैं।
सरकारी दफ्तर के चक्कर से मिलेगी निजात
इस पोर्टल पर आप सरकारी नीलामी में भी हिस्सा ले सकते हैं। बर्थ सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं। इन तमाम कामों के लिए आपको सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। आप इसे आसानी से इस पोर्टल पर करा सकते हैं।
कई सेवाएं उपलब्ध
पोर्टल पर रक्षा मंत्रालय की 121 सेवाएं, पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस मिनिस्ट्री की 100 सेवाएं, पर्सनल पब्लिक ग्रीवांस एंड पेंशन मिनिस्ट्री की 60 सेवाएं, शिक्ष विभाग की 46 सेवाएं, अल्पसंख्यक मंत्रालय की 39 सेवाएं, विदेश मंत्रालय की 38 सेवाएं उपबलब्ध हैं।
इस पोर्टल पर करें क्लिक
इस पोर्टल के काम करने के तरीके की बात करें तो इसके लिए आपको services.india.gov.in पर क्लिन करना होगा। इसके बाद आप अपनी जरूरत के हिसाब से कैटेगरी का चयन कर सकते हैं। इसके बाद आप सर्विस के विकल्प पर क्लिक करके उससे संबंधित पोर्टल पर पहुंच जाएंगे।
इन योजनाओं के लिए कर सकते हैं आवेदन
इस पोर्टल पर आप सरकार की ओर से चलाई जा रही तमाम योजनाओं में भी आवेदन कर सकते हैं। स्टार्ट अप इंडिया सीट फंड स्कीम, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, न्यू उज्जवला स्कीम, जनऔषधि केंद्र जैसी सेवाओं के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications