नटराजन चंद्रशेखरन बने टाटा संस के नए चेयरमैन

टीसीएस में वर्ष 2009 से मुख्य कार्यकारी की भूमिका निभा रहे नटराजन चंद्रशेखरन को अक्टूबर में साइरस मिस्त्री को टाटा सन्स के चेयरमैन पद से हटाए जाने के कुछ ही दिन बाद निदेशक मंडल में शामिल किया गया था।

नई दिल्ली। सायरस मिस्त्री को टाटा के चैयरमैन पद से हटाए जाने के बाद जारी उपापोह की स्थिति को खत्म करते हुए टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के सीईओ तथा मैनेजिंग डायरेक्टर नटराजन चंद्रशेखरन को टाटा संस का नया चेयरमैन बनाया गया है।

नटराजन चंद्रशेखरन बने टाटा संस के नए चेयरमैन

टीसीएस में वर्ष 2009 से मुख्य कार्यकारी की भूमिका निभा रहे नटराजन चंद्रशेखरन को अक्टूबर में साइरस मिस्त्री को टाटा संस के चेयरमैन पद से हटाए जाने के कुछ ही दिन बाद निदेशक मंडल में शामिल किया गया था। इसके बाद उनको चैयरमैन पद का मजबूत दावेदार माना जा रहा था। 100 अरब अमेरिकी डॉलर के टाटा समूह को नियंत्रित करने वाली होल्डिंग कंपनी टाटा के नए चैयरमैन के तौर पर अब सभी की निगाहें 53 साल के नटराजन पर रहेंगी। नटराजन की अगुवाई में बाजार के तमाम अनुमानों को झुंठलाते हुए टीसीएस ने पहल तिमाही में 6,778 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया है।

नटराजन चंद्रशेखरन के नेतृत्व में टीसीएस ने वर्ष 2015-16 के दौरान राजस्व में बढ़ोतरी करते हुए उसे 16.5 अरब डॉलर तक पहुंचा दिया है। टीसीएस के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर नटराजन चंद्रशेखरन ने तमिलनाडु के त्रिची स्थित रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज से कम्प्यूटर एप्लीकेशन्स में स्नातकोत्तर करने के बाद 1987 में नौकरी करना शुरू किया। इसके बाद चंद्रशेखरन ने लगातार एक के बाद एक कामयाबी हासिल की है।
पढ़ें- साइरस मिस्त्री विवाद पर रतन टाटा ने तोड़ी चुप्पी, दुख जताते हुए उन्होंने क्या-क्या कहा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+