Budget 2024: मोदी सरकार मिडिल क्लास को दे सकती है बड़ा तोहफा, नई हाउसिंग स्कीम का ऐलान संभव

Budget 2024, नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरा कार्यकाल के आखिरी बजट को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को पेश करने वाली हैं। इस बजट को लेकर हर वर्ग बड़ी उम्मीदें लगाए बैठा है। यह एक अतंरिम बजट है।

माना जा रहा है कि, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अतंरिम बजट में हाउसिंग सेक्टर के लिए कई अहम ऐलान कर सकती हैं।। सूत्रों के मुताबिक, वित्त मंत्री अंतरिम बजट में शहरी गरीब और मिडिल क्लास के लिए नई हाउसिंग स्कीम का ऐलान कर सकती है।

narendra modi Govt may announce new housing scheme in the Interim Budget 2024

मीडया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार आगामी अंतरिम बजट में एक नई आवास योजना की घोषणा कर सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, 60,000 करोड़ रुपये की योजना को अभी अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। इसमें गरीबों और मध्यम वर्ग के लिए नए होम लोन का प्रावधान होगा और 50 लाख रुपये तक के घरों के लिए योजना का लाभ उठाया जा सकेगा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि स्कीम के तहत घर खरीदने या बनाने के लिए होम लोन लेने पर ब्याज में 3 से 6 फीसदी तक रियायत मिल सकती है। सरकार इस स्कीम के लिए 60 हजार करोड़ रुपए तक का प्रावधान कर सकती है।

बता दें कि, इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से इस नई स्कीम का जिक्र किया था। इससे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना को ईडब्ल्यूएस को छोड़कर बाकी सभी कैटेगरी में क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी स्कीम बंद कर दिया है। अब इसको लेकर सरकार नई स्कीम लेकर आ सकती है।

इस नई घोषणा से पहले आज पीएम मोदी महाराष्ट्र के सोलापुर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। सरकार इस कार्यक्रम में राज्य में करीब 2,000 करोड़ रुपये की आठ अमृत परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। यही नहीं प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत निर्मित 90,000 से अधिक घरों को भी समर्पित करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+