घर बैठे नमो एप से करें शॉपिंग, मोदी के नाम की टी-शर्ट, मग से लेकर मिलेंगी तमाम चीजें
नई दिल्ली। लोकसभा चुनान 2019 से पहले बीजेपी ने ब्रांड मोदी को भुनाने की कोशिश शुरू कर दी है। चुनाव से पहले मोदी के पक्ष में लोगों को मूड बनाने के लिए NAMO एप में अब शॉपिंग का विकल्प जोड़ दिया गया गया है। नमो एप पर आप फ्लिपकार्ट, अमेजॉन जैसी ई-कॉमर्स साइटों की तरह घर बैठे ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं। नमो ऐप पर नमो मर्चेंडाइज को जोड़ा गया है, जिसकी मदद से आप मोदी टी-शर्ट, मोदी मग, नोटबुक, पेन जैसी तमाम चीजें खरीद सकते हैं।

आप नमो एप से मोदी प्रिंटेड टी-शर्ट, कैप, स्टिकर, नोटबुक, पेन जैसी तमाम रोजमर्रा की चीजें खरीद सकते हैं। अब पीएम मोदी को फॉलो करने वाले लोगों के लिए उनके नाम और तस्वीर वाली टी-शर्ट खरीदना आसान हो गया है। इससे होने वाली कमाई का इस्तेमाल गंगा की सफाई के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
आपको बता दें कि नमो एप एंड्रॉयड और आईफोन दोनों के लिए उपलब्ध है। यहां आपको 150 रुपए से लेकर 500 रुपए तक की चीजें मिल जाएंगी । आपको बता दें कि नमो एप पहले से काफी हिट है, गूगल प्ले-स्टोर पर इसे 5,000,000 से ज्यादा बार डाउनलोड है। इस एप पर आपको पीएम मोदी से जुड़ी खबरें, वीडियो, मन की बात के सभी एपिसोड उपलब्ध है। इसके साथ ही इस एप पर लोगों को नमो टीवी का भी विकल्प होता है।












Click it and Unblock the Notifications