Must Read: गाड़ी पर नहीं लगाया ये टैग तो हाईवे नहीं चला पाएंगे गाड़ी

Must Read: गाड़ी पर नहीं लगाया ये टैग तो हाईवे नहीं चला पाएंगे गाड़ी

नई दिल्ली। वाहन चालकों के लिए ये खबर बेहद जरूरी है। अगर आप गाड़ी चलाते हैं तो आपको अपनी गाड़ी में फास्ट टैग लगाना जरूरी है। अगर आपने अपनी गाड़ी पर फास्ट टैग नहीं लगाया तो आप टोल प्लाजा से नहीं गुजर पाएंगे। दरअसल गाड़ियों पर फास्ट टैग लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम से छुटकारा दिलाने वाहनों पर फास्ट टैग लगाना अनिवार्य कर दिया है। अगले 4 महीनों में वाहनों पर फास्ट टैग से जोड़ने का ऐलान किया है।

 Must Read: You will not Run Your Vehicle after 4 month if you will not get FASTags
4 महीने के भीतर गाड़ी में लगाना होगा फास्ट टैग

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि गाड़ियों में फास्ट टैग लगाना अनिवार्य है। फास्ट टैग से टोल प्लाजा पर टोल टैक्स देने वाले वाहनों की कतार खत्म हो जाएगी। इसके लिए लोगों को 4 महीने का वक्त दिया गया है। वहीं नए वाहनों पर बिक्री के समय ही यह टैग अनिवार्य कर दिया गया है।

अभी तक 58 लाख फास्ट टैग दिए जा चुके हैं

नितिन गडकरी ने कहा कि अब तक 58 लाख फास्ट टैग वितरित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि फास्ट टैग को लगाने से वाहनों को डिजिटल तरीके से टोल टैक्स का भुगतान करना पड़ता है। वाहनों पर फास्ट टैग लगने के बाद टोल टैक्स पहले ही आपके बैलेंस से कट जाते हैं। टोल देने के लिए आपको टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत नहीं पड़ती है। इस फास्ट टैग की वजह से राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारों से आप बच सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+