Must Read: 1 जुलाई से SBI के ATM से कैश निकालना होगा महंगा, बदल जाएंगे चेकबुक के नियम
Must Read: 1 जुलाई से SBI के ATM से कैश निकालना होगा महंगा, बदल जाएंगे चेकबुक के नियम
नई दिल्ली, जून 25। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के 44 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। खाताधारकों को लिए 1 जुलाई से कई नियमों में बदलाव होन जा रहे हैं। 1 जुलाई से बैंक के ब्रांच या एटीएम से कैश निकालना महंगा हो जाएगा। वहीं चेकबुक के नियम में बदल जाएंगे। 1 जुलाई से एसबीआई के एटीएम से नकद निकासी, ब्रांच से कैश निकालना आदि के सर्विस शुल्क में बदलाव हो जाएगा।

1 जुलाई से बदल जाएंगे ये नियम
1 जुलाई से SBI के कैश निकासी और चेकबुक के नियम में बदलाव होने जा रहा है । SBI बेसिक बचत बैंक डिपॉजिट खातों के सर्विस चार्ज में बदलाव करने ज रहा है, जिसके तहत 1 जुलाई से सर्विस चार्ज रिवाइज हो जाएगा। 1 जुलाई से इन खाताधारकों को एटीएम या ब्रांच से 4 फ्री ट्रांजैक्शन के बाद कैश निकलाना पहले से महंगा पड़ेगा।

कितना लगेगा चार्ज
नए नियम के तहत फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा खत्म होने के बाद चाहे आप बैंक के ब्रांच जाकर पैसे निकाले या एटीएम से कैश निकाले आपको हर ट्रांजैक्शन पर 15 रुपए प्लस जीएसटी लगाया जाएगा। यानी 1 जुलाई 2021 से आप फ्री ट्रांजैक्शन की लिमिट खत्म होने के बाद अगर एटीएम या ब्रांच से कैश निकालते हैं तो आपको प्रति ट्रांजैक्शन 15 रुपए प्लस जीएसटी का शुलक चुकाना होगा।

चेकबुक का बदलेगा नियम
बैंक एक वित्तीय वर्ष में चेकबुक लीफ की सीमा को भी निर्धारित करने जा रहा है। 1 जुलाई के बाद बैंक की ओर से 10 पन्नों का चेकलीफ बिना किसी चार्ज के मिलेगा, इसके बाद 10 लीफ के लिए 40 रुपए प्लस जीएसटी लगेगा। वहीं 40 पन्नों वाले चेकलीफ के लिए 75 रुपए प्लस जीएसटी का शुल्क देना होगा। वरिष्ठ नागरिकों को इसमें छूट मिली है।

SBI की डोरस्टेप सेवा
एसबीआई ने अपनी डोरस्टेप सर्विस शुरू की है, जिसके जरिए ग्राहकों को चेक, ड्राफ्ट, पे ऑर्डर, नई चेक बुक और कई अन्य सेवाओं के लिए पिक-अप सेवाएं घर बैठे मिलती है। इस डोर स्टेप सर्विस के तहत एसबीआई के खाताधारकों को कैश पिकअप, चेक पिकअप, चेक रिक्विस्टीशन स्लिप पिकअप, फॉर्म 15H पिकअप, ड्राफ्ट की डिलिवरी, FD सलाह की डिलिवरी, लाइप सर्टिफिकेट पिकअप और KYC अपडेशन की सुविधा मिलती है।












Click it and Unblock the Notifications