आपके पास है LIC पॉलिसी तो जरूर पढ़ें, अब ऑनलाइन कर सकेंगे फंड स्विच
नई दिल्ली। अगर आपके पास भी देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी( Insurance Policy) बारतीय जीवन बीमा निगम( LIC) की पॉलिसी है तो आपके लिए ये खबर बेहद अहम है। एलआईसी पॉलिसी धारकों के लिए कंपनी ने नई सर्विस शुरू की है। अब आपको ऑनलाइन पंस स्विच करनी की सुविधा मिलेगी। LIC ने इस नई डिजिटल सर्विस से यूलिप पॉलिसी के फंड को आसानी से ऑनलाइन तरीके से दूसरी पॉलिसी में ट्रांसफर किया जा सकेगा।

एलआईसी ने अपने प्रीमियर सर्विसेस रजिस्टर्ड पॉलिसीधारकों के लिए ऑनलाइन फंड स्विच करने की सर्विस शुरु की है। इस सर्विस की शुरुआत 7 दिसंबर से की गई है। lLIC ने ऑनलाइन फंड ट्रांसफर की सुविधा के जरिए पॉलिसीधारकों को ऑनलाइन फंड स्विच करनी की सुविधा दी है। इस सर्विस का इस्तेमाल LIC के न्यू एंडोमेंट प्लस , निवेश प्लस और सिप पर किया जा सकेगा। इस सर्विस को पूरी तरह से फ्री रखा जाएगा। पॉलिसी धारक बिना किसी चार्ज के जरिए ऑन लाइन फंड को स्विच कर सकेंगे।
बीमाधारक एक दिन में एक ही पॉलिसी का फंड स्विच कर सकेंगे। ऑनलाइन फंड स्विच करने की सुविधा पूरी तरह से ओटीपी आधारित है, जो से सेफ और सिक्योर बनाती है। इसके अलावा एलआईसी ने मल्टी लैग्वेज कॉल सेंटर भी लॉन्च किया है। लोग अपनी क्षेत्रिय भाषा में कॉल सेंटर से सहायता प्राप्त कर सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications