अब देशभर में इस नंबर पर होगी गैस सिलेंडर बुकिंग, जानें LPG सिलेंडर बुक करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका
अब देशभर में इस नंबर पर होगी गैस सिलेंडर बुकिंग, जानें LPG सिलेंडर बुक करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका
नई दिल्ली। 1 नवंबर से गैस सिलेंडर की बुकिंग नंबर में बदलाव हो गया है। अब अगर आपको फोन के जरिए एलपीजी गैस सिलेंडर करनी है तो नए नंबर पर फोन करना होगा। पुराना नंबर 30 अक्टूबर रात 12 बजे के बाद निष्क्रिय हो गया। इंडियन ऑयल की ओर से गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए नया नंबर 1 नवंबर को जारी कर दिया गया है। जिस नंबर पर फोन कर इंडेन गैस सिलेंडर के उपभोक्ता एलपीजी सिलेंडर की रिफिंग के लिए बुकिंग करवा सकते हैं। खासबात ये है कि यह नंबर देशभर के इंडेन उपभोक्ताओं के लिए हैं। मतलब कि अगर आप शहर भी बदलते हैं तो भी इसी नंबर पर फोन कर अपना सिलेंडर रिफिंग बुक करवा सकते हैं।
Recommended Video

देशभर के उपभोक्ताओं के लिए गैस बुकिंग का नया नबंर
इंडेन गैस बुकिंग नंबर में बदलाव किया गया। 1 नबंवर को ऑयल कंपनी ने गैस बुकिंग के लिए नया नंबर जारी कर दिया। एलपीजी बुकिंग के लिए एक कॉमन नंबर जारी किया गया। अब देशभर के इंडेन उपभोक्ता 7718955555 नंबर पर फोन कर गैस रिफिंग के लिए बुकिंग करवा सकते हैं। मिनिस्ट्री ऑफ पेट्रोलियम एंड नेचुर गैस के मुताबिक यह सुविधा उपभोक्ताओं को हफ्ते के सातों दिन और 24 घंटे मिलेगी। अब देशभर के एलपीजी उपभोक्ताओं को 7718955555 इसी नंबर पर फोन करना होगा।

कैसे करें गैस सिलेंडर की बुकिंग
पूरे देश में इंडेन गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए अब यही नंबर काम करेगा। उपभोक्ता SMS और IVRS के जरिए आसानी से गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं। वहीं अगर आप एकर टेलीकॉम सर्किल से दूसरे टेलीकॉम सर्किल में जाते हैं तो भी यही नंबर काम करेगा और इसी नंबर से बुकिंग होगी। इसके लिए उपभोक्ताओं को बस अपने रजिस्टर्स मोबाइल नंबर से इस नंबर पर फोन करना होगा।

ऐसे करें गैस सिलेंडर की बुकिंग
आपको इंडेन गैस सिलेंडर के बुकिंगक के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7718955555 पर कॉल करना होगा। जहां पर 16 डिजिट की कस्टमर आईडी एंटर करनी होगी। कस्टमर आईडी भरने के बाद बुकिंग कन्फर्मेशन की जानकारी दी जाएगी। ऑयल कंपनी की ओर से कन्फर्मेशन के बाद आपकी बुकिंग स्वीकार कर ली जाएगी। अगर आपके पास अपका रजिस्टर्ड फोन नंबर नहीं है तो आपको इस नंबर पर फोन कर 16 अंकों की कस्टमर आईडी भरनी होगी। इसके बाद गैस कंपनी की ओर से बुकिंग का कंफर्मेंशन आ जाएगा।
-
Delhi LPG Price Today: मिडिल ईस्ट संकट के बीच दिल्ली वालों को राहत, 12 अप्रैल को कितना है LPG का भाव? -
PNG Gas Explained: अब किचन में पाइपलाइन वाली गैस का समय, PNG कैसे काम करती है? घर में गैस आने का स्मार्ट तरीका -
Hello BPCL App: घर में PNG कनेक्शन लेना अब सिलेंडर बुकिंग से भी आसान, मोबाइल पर आवेदन और मिनटों में शुरुआत -
स्टोरेज, इंतजार से खर्च तक—सिलेंडर की 5 चुनौतियां, स्मार्ट किचन के लिए ये बातें समझना क्यों जरूरी? -
Delhi LPG Price Today: दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन,5kg गैस का नया रेट क्या है? -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई












Click it and Unblock the Notifications