Must Know: अब आपकी कार में लगेगी हरे रंग की नंबर प्लेट, सरकार के फैसले से आपको होगा फायदा

नई दिल्ली। सरकार ने गाड़ियों के नंबर प्लेट को लेकर बड़ा फैसला लिया है। नंबर प्लेट का रंग बदलने जा रहे हैं। सरकार ने बैटरी और इलेक्ट्रिक कारों को खास राहत देते हुए नंबर प्लेट को बदलने का फैसला किया है। इन गाड़ियों में अब हरे रंग की नंबर प्लेट लगेगी, जिनपर पीले रंग से नंबर लिखा होगा। सड़क परिवहन एंव राजमार्ग मंत्रालय ने ये फैसला लेते हुए कहा कि सरकार ने गाड़ियों के नंबर प्लेट को बदलने का फैसला किया है। सरकारक ने इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियों में अब हरे रंग के नंबर प्लेट लगाने का फैसला किया है।

हरे रंग के नंबर प्लेट को मिलेंगे खास फायदे

हरे रंग के नंबर प्लेट को मिलेंगे खास फायदे

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक और बैटरी गाड़ियों में हरे रंग का नंबर प्लेट लगाने का फैसला किया है। इन गाड़ियों में हरे रंग के नंबर प्लेट पर पीले रंग से नंबर लिखे होंगे। इन गाड़ियों को पार्किंग और टोल में खास डिस्काउंट दिया जा सकता है। सरकार ने बैटरी और विद्युत संचालित गाड़ियों की अलग पहचान के लिए ये फैसला किया है।

 नंबर प्लेट को लेकर सरकार ने दी ये जानकारी

नंबर प्लेट को लेकर सरकार ने दी ये जानकारी


गाड़ियों के नंबर प्लेट को लेकर परिवाहन मंत्रालय ने जानकारी दी और इस फैसले की वजह भी बताई। गाड़ियों के नंबर प्लेट के रंगों को लेकर सरकार ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि बैटरी से चलने वाली गाड़ियों के नंबर प्लेट हरे रंग के होंगे और उनपर पीले रंग नंबर लिखने का काम जारी रहेगा। वहीं अस्थायी रूप से रजिस्टर्ड गाड़ियों के नंबर प्लेट पीले रंग को होंगे, जिसपर लाल रंग से नंबर लिखे होंगे। वहीं डीलर्स की गाड़ियों के नंबर प्लेट लाल रंग की होगी जिस पर सफेद रंग से नंबर लिखे जाएंगे। मंत्रालय ने कहा कि सरकार की ओर से नंबर प्लेट को लेकर जारी की गई अधिसूचना को सिर्फ नियमों को स्पष्ट करने के लिए जारी किया गया है। इसमें कुछ भी नया नहीं जोड़ा गया है।

 इन गाड़ियों पर लागू होगा नियम

इन गाड़ियों पर लागू होगा नियम

सरकार की ओर से जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक 1 अक्टूबर से सभी BS-6 फोरव्हीलर की नंबर प्लेट लगाई जाएगी। इसमें गाड़ियों के नंबर प्लेट के ऊपर से एक ग्रीन पट्टी लगेगी, जिससे इन गाड़ियों की पहचान आसानी से की जा सकेगी। ये पट्टी 1 सेंटीमीटर चौड़ी होगी। इस पट्टी पर पेट्रोल, डीलज और सीएनजी गाड़ियों के हिसाब से उसपर स्टिकर लगाए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+