Mumbai Gold Silver Rate Today: होली के दिन सोना-चांदी ने फिर किया हैरान, मुंबई में कहां पहुंचा भाव?

Mumbai Gold Silver Rate Today: पूरा देश होली की मस्ती में चूर है, चारों ओर उमंग, जोश और खुशियां हैं लेकिन सोने के भाव ने आज सभी को हैरानी में डाल दिया है क्योंकि इसने रफ्तार पकड़ ली ही है। बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने के वायदा भाव में 1.42% की तेजी आई जिसके बाद रेट 1,63,402 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

तो वहीं गुडरिटर्नस के मुताबिक भारत में 24 कैरेट सोने का भाव 1,67,760 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।चलिए जानते हैं मायानगरी मुंबई में सोना-चांदी आज का रेट आज कहां पहुंचा है।

Mumbai Gold Silver Rate Today

Gold Rate Today in Hindi: आज का सोने का भाव इस प्रकार है (IBJA के मुताबिक )

  • सोना 24 कैरेट: 167471 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 22 कैरेट: 166800 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • सोना 18 कैरेट: 125603 रुपये प्रति 10 ग्राम

Mumbai Gold Silver Rate Today: मुंबई में क्या है सोने का रेट?

  • मुंबई में सोना 24 कैरेट:₹167610 प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई में सोना 22 कैरेट:₹153640 प्रति 10 ग्राम
  • मुंबई में सोना 18 कैरेट:₹125710 प्रति 10 ग्राम


Silver Rate Today 4 March 2026 Wednesday :चांदी का भाव आज का

4 मार्च को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का भाव बढ़ा है , इसके रेॉट में 3.79% में वृद्धि हुई है और इसका भाव 2,68,274 रुपये किलो हो गया। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी र 2,95,000 रुपये किलो पर है। मुंबई में चांदी का रेट लगभग ₹2,950 प्रति 10 ग्राम है।

Mumbai Silver Rate: मुंबई में आज चांदी का रेट

  • प्रति 10 ग्राम कीमत: ₹2,950
  • प्रति 100 ग्राम कीमत: ₹29,500
  • प्रति किलोग्राम कीमत: ₹2,95,000

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़े तनाव ने वैश्विक बाज़ार में अनिश्चितता (Geopolitical Risk) पैदा कर दी है। निवेशक अस्थिर समय में सुरक्षित निवेश जैसे सोना और चांदी में पैसा लगाते हैं। हालांकि एक्सपर्ट का कहना है कि मार्केट में नजर रखें और निवेशक सोच समझकर निवेश करें।

डिस्क्लेमर: बताए गए विचार और सुझाव सिर्फ़ अलग-अलग एनालिस्ट या एंटिटी के हैं, वनइंडिया हिंदी किसी भी तरह के कोई निवेश सलाह नहीं देता है देता हैं और ना ही सिक्योरिटीज़ की खरीद या बिक्री के लिए कहता है। सारी जानकारी सिर्फ़ जानकारी देने और एजुकेशनल मकसद के लिए दी गई है और कोई भी निवेश का फ़ैसला लेने से पहले लाइसेंस वाले फ़ाइनेंशियल एडवाइज़र से इसे अलग से वेरिफ़ाई कर लेना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+