Tata Group के इस मल्टीबैगर स्टॉक ने 6 महीने में दिया डबल रिटर्न, अब भी है जबरदस्त कमाई का मौका
Tata Multibagger: शेयर बाजार लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। जिस तरह से पिछले तीन वर्ष में भारतीय शेयर बाजार ने दुनियाभर के बाजारों को पीछे छोड़ा है,उससे निवेशकों में काफी उत्साह है। मौजूदा माहौल में, जब घरेलू शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब पहुंच रहे हैं, निवेश के कई अवसर हैं, जिसका लाभ उठाकर निवेशक अच्छा रिटर्न हासिल कर सकते हैं।
अमेरिकी बाजारों में मुनाफावसूली की संभावना के बावजूद गिफ्ट निफ्टी ने मजबूत प्रदर्शन किया है, जो 26,075 के आसपास मंडरा रहा है। मार्केट एक्सपर्ट की मानें तो निवेशकों के लिए खास शेयरों में अवसर है, जहां वो निवेश कर सकते हैं।

एक्सपर्ट की सलाह
इसमे सबसे खास शेयर टाटा समूह का है, जो एक जबरदस्त मल्टीबैगर बनकर सामने आया है। हम बात कर रहे हैं टाटा ग्रुप के शेयर ट्रेंट शेयर की। इस शेयर में निवेश का यह जबरदस्त अवसर है। विदेशी ब्रोकरेज फर्म CITI ने भी इस शेयर में निवेश का समर्थन किया है। जिसके बाद इस शेयर के दाम में जबरदस्त बढ़ोतरी की उम्मीद है।
ट्रेंट लिमिटेड के शेयर की बात करें तो आज इसमे तकरीबन 3 फीसदी का उछाल देखने को मिला है और यह 7840 पर ट्रेड कर रहा है। पिछले छह महीने में इस शेयर ने निवेशकों का पैसा डबल कर दिया है।
जबरदस्त रिटर्न
यही नहीं एक साल पहले जनवरी माह में यह शेयर 1200 रुपए के आस-पास ट्रेड कर रहा था,ऐसे में निवेशकों का पैसा मह डेढ़ वर्ष की अवधि में छह गुना हो गया है। यानि जिन निवेशकों ने ने इस वर्ष इस शेयर में पैसा लगाया था, उन्हें जबरदस्त मुनाफा हुआ है।
6 महीने में डबल रिटर्न
महज छह महीने पहले यह शेयर 3875 के आस-पास ट्रेड कर रहा था, लेकिन अब 100 फीसदी से अधिक बढ़त के साथ यह शेयर 7840 पर ट्रेड कर रहा है। लेकिन अभी भी मार्केट एक्सपर्ट का मानना है इस शेयर में जबरदस्त संभावना है।
लंबी अवधि के लिए जबरदस्त स्टॉक
ट्रेंट फ्यूचर्स पर कवरेज की CITI की शुरुआत ने दिलचस्पी जगाई है, जिसमें खरीदने की सिफारिश की गई है। एक्सपर्ट ने इस शेयर में लंबी अवधि के लिए 9250 का लक्ष्य निर्धारित किया है।
क्या करती है कंपनी
बता दें कि Trent Limited एक भारतीय रिटेल कंपनी है जो टाटा ग्रुप का हिस्सा है। यह विभिन्न प्रकार के रिटेल स्टोर्स को संचालित करती है, जिनमें Westside (फैशन और लाइफस्टाइल), Landmark (बुक्स और स्टेशनरी), और Star Bazaar (सुपरमार्केट चेन) शामिल हैं।
कंपनी मुख्य रूप से फैशन, होम डेकोर, और ग्रॉसरी सेगमेंट में काम करती है और भारत के प्रमुख शहरों में अपने स्टोर्स चलाती है। ट्रेंट लिमिटेड को 1998 में टाटा ग्रुप द्वारा स्थापित किया गया था और यह रिटेलिंग सेक्टर में प्रमुख कंपनियों में से एक मानी जाती है।
नोट- शेयर बाजार में किसी भी निवेश से पहले अपनी पड़ताल जरूर करें, यह लेख सिर्फ जानकारी के लिहाज से है, यह किसी भी तरह के निवेश की सलाह नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications