कैटरीना-विक्की पर भारी पड़े मुकेश-नीता अंबानी, पावर कपल रैंकिंग में Top पर

कैटरीना-विक्की पर भारी पड़े मुकेश-नीता अंबानी

नई दिल्ली, 9 दिसंबऱ। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। 9 दिसंबर को दोनों ने राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेस फोर्ट में साते फेरे लिए और शादी के बंधन में बंध गए। कैटरीना और विक्की कौशल की शादी की पहली तस्वीर भी सामने आ गई है। दोनों साथ में बहुत खूबसूरत लग रहे हैं। कैटरीना कैप और विक्की कौशल के जोड़ी भले ही खूबसूरत लग रही हो, लेकिन इनकी जोड़ी पर एक कपल भारी पड़ गए हैं। एशिया के सबसे बड़े रईस और भारतीय अरबपति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी को बेस्ट पावर कपल का खिताब मिला है।

 मुकेश और नीता अंबानी टॉप पर

मुकेश और नीता अंबानी टॉप पर

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड्स (IIHB) ने अपने सालाना पावर कपल रैंकिंग की लिस्ट दारी की है। साल 2021 में जारी इस लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी टॉप पर हैं। गुरुवार को ये लिस्ट जारी की गई, जिसमें फिल्म , एड और कारोबार जगत से लोगों को शामिल किया गया। इस पावर कपल लिस्ट में मुकेश और नीता अंबानी टॉप पर हैं, जबकि विक्की और कैटरीना की जोड़ी नौंवे नंबर पर है।

 क्या है इस सर्वे में

क्या है इस सर्वे में

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड्स की पावर कपल्स की रैंकिंग जारी की है। इसमें क्रिकेट, फिल्म सितारों और इस बार कारोबार जगत को भी शामिल किया गया है। इस सर्वे में 25 से 40 साल के 1362 लोगों ने हिस्सा लिया, जिन्होंने सर्वे अलग-अलग पैमाने के आधार पर कपल को रैंकिंग दी है। इस रैंकिंग में सबसे ऊपर मुकेश और नीता अंबानी है, जिन्हें 94% के प्रभावशाली स्कोर मिले हैं।

 लिस्ट में कौन-कौन

लिस्ट में कौन-कौन

इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी हैं, जिन्हें 86% स्कोर मिले हैं। वहीं तीसरे नंबर पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हैं, जिन्हें 79 फीसदी स्कोर हासिल हुए हैं। जबकि चौथे नंबर पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी हैं। पाचवें नंबर पर अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की जोड़ी है तो वहीं छठे पर शाहरुख खान और गौरी खान हैं। जबरि सातवें नंबर पर सैफ अली खान और करीना कपूर ने स्कोर किया है। इस लिस्ट में सबसे सम्मानित पावर कपल इंफोसिस के नारायण मूर्ति और सुधा रहे तो अमिताभर बच्चन और जया बच्चन दूसरे स्थान पर रहे हैं। वहीं लिस्ट में एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी को 18वां रैंक मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+