56 साल के विष्णु ने अफजल बनकर मुकेश अंबानी को दी जान से मारने की धमकी, ज्वैलरी शॉप का है मालिक

56 साल के विष्णु ने अफजल बनकर मुकेश अंबानी को दी जान से मारने की धमकी, ज्वैलरी शॉप का है मालिक

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक मुकेस अंबानी को जान से मारने में धमकी मिलने के बाद चारों ओर सनसनी फैल गई। एक-दो नहीं बल्कि 9 कॉल कर कॉलर ने अंबानी परिवार को जान से मार देने की धमकी दी। हालांकि पुलिस ने शाम होते-होते कॉल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुंबई पुलिस ने 56 साल के विष्णु भौमिक को गिरफ्तार किया है। हालांकि अब तक ये नहीं पता चला है कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया।

Recommended Video

    Mukesh Ambani Threat: मुकेश अंबानी को हत्या की धमकी देने वाला Afzal गिरफ्तार | वनइंडिया हिंदी *News
     अफजल बनकर किया फोन

    अफजल बनकर किया फोन

    सोमवार को गिरगांव स्थित रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल के लैंडलाइन नंबर पर अचानक एक फोन आया। फोन करने वाले ने रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे डाली। उसने कहां कि वो मात्र 3 घंटे में पूरे अंबानी परिवार को खत्म कर देगा। धमकी भरे फोन के बाद वहां सनसनी फैल गई। कॉलर ने एक-दो नहीं बल्कि मात्र 1.30 घंटे के भीतर 9 फोन कॉल किए। मामले की जानकारी हॉस्पिटल मैनेजमेंट ने डीबी मार्ग स्थित पुलिस स्टेशन में की , जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और छानबीन शुरू कर दी।

     56 साल के शख्स ने दी धमकी

    56 साल के शख्स ने दी धमकी

    कुछ ही घंटों में मुंबई पुलिस की गिरफ्त में वो शख्स आ गया, जिसने फोन पर अंबानी परिवार को धमकी दी थी। पुलिस ने दक्षिण मुंबई से 56 साल के विष्णु भौमिक नाम के शख्स को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 506 (2) के तहत मामला दर्ज किया है। विष्णु ने अपने निजी फोन से अलग-अलग नंबर के साथ अंबानी परिवार को धमकी देने के लिए नौ फोन किएष

     अफजल बनकर किया फोन

    अफजल बनकर किया फोन

    पुलिस ने बताया कि विष्णु ने अपना नाम अफजल बताकर ये धमकी भरा फोन कॉल किया। गिरफ्त में आया आरोपी पेशे से ज्वेलर हैं, जिसकी ज्वैलरी शॉप दक्षिण मुंबई में है। पुलिस ने बताया कि विष्णु पहले भी इसी तरह के फोन कर चुका है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि वो मानसिक रूप से अस्थिर था या नहीं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि आखिर उसने ऐसा क्यों किया है। पुलिस ने बताया कि हमने नंबर ट्रेस कर विष्णु का पता लगाया है।

    अंबानी परिवार की सुरक्षा में 55 कमांडो

    अंबानी परिवार की सुरक्षा में 55 कमांडो

    मुकेश अंबानी उन लोगों में शामिल हैं, जिन्हें सरकार ने जेड सिक्योरिटी दी है। उनकी सुरक्षा में 55 कमांडो हर वक्त मौजूद रहते हैं। इस सिक्योरिटी में 10 नेशनल सिक्यूरिटी गार्ड के के स्तर के कमांडो होते हैं। उनकी सिक्योरिटी टीम में सीआरपीएफ के 25 कमांडो शामिल होते हैं। सीआरपीएफ कमांडोज के अलावा उनकी टीम में गार्ड्स, ड्राइवर, पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर जैसे स्टाफ शामिल होते

    सुरक्षा पर 15-16 लाख रुपए खर्च

    सुरक्षा पर 15-16 लाख रुपए खर्च

    मुकेश अंबानी बुलेटप्रूफ बीएमडब्लू या मर्सिडीज जैसी गाड़ियों में चलते हैं। अंबानी और उनके परिवार को मिलने वाली सिक्योरिटी के अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज की जामनगर स्थित रिफाइनरी की सुरक्षा का जिम्मा CISF के हाथों में है, जिसके लिए रिलायंस हर महीने 34 लाख रुपए खर्च करती हैं। वहीं अपनी सुरक्षा पर अंबानी हर महीने 15-16 लाख रुपए खर्च करते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+