मुकेश अंबानीः रिलायंस रिटेल में सऊदी अरब की कंपनी करेगी 9,555 करोड़ का निवेश
नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की सब्सिडियरी रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (RRVL) को सऊदी अरब की कंपनी 9,555 करोड़ रुपए निवेश करेगी। गुरूवार को कंपनी ने बताया कि सऊदी अरब की पब्लिक इंवेस्टमेंट फंड आआरवीएल में 2.4 फीसदी की इक्विटी की हिस्सेदारी खरीदने के लिए 9,555 करोड़ रुपए निवेश करेगा। रिलायं की किसी सब्सिडियरी में इस साल पीआईएफ का दूसरा निवेश होगा।

गौरतलब है आरआरवील का प्री मनी इक्विटी वैल्यू 4.587 लाख करोड़ रुपए है और अब तक 2020 में इस कंपनी में 4.28 करोड़ रुपए का निवेश आ चुका है। मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस रिटेल की अब तक 8.22 फीसदी हिस्सेदारी 8 निवेशकों को बेच चुकी है, जिससे कंपनी ने 37,710 करोड़ रुपए जुटाए हैं। पीआईएफ रिलायंस में निवेश करने वाली 9वां निवेशक होगा।

सऊदी अरब पीआईएफ निवेश से उत्साहित आरआरवीएल ने जारी एक बयान में कहा कि यह निवेश भारत की गतिशील अर्थव्यवस्था और तेजी से उभर रहे खुदरा बाजार क्षेत्र में पीआईएफ की उपस्थिति को और मजबूत करेगा। इससे पहले पीआईएफ रिलायंस की डि़जिटल सेवाएं उपलब्ध कराने वाली इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स में 11.400 करोड़ रुपए का निवेश करके जियो प्लेटफॉर्म्स की 2.32 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था।

उल्लेखनीय है पीआईएफ दुनिया के सबसे बड़े संप्रभु वेल्थ फंड है। यह वैश्विक रणनीतिक साझेदारों और प्रसिद्ध निवेश प्रबंधकों के साथ काम करता है और किंगडम ऑफ सऊदी अरब के प्राथमिक निवेश शाखा के रूप में कार्य करता है, जिसका उद्देश्य विजन 2030 के अनुरूप सऊदी अरब के साम्राज्य के लिए दीर्घकालिक मूल्य पैदा करना है।












Click it and Unblock the Notifications