लगातार चौथे साल अरबपतियों की लिस्ट में बिल गेट्स नंबर-1, मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय

इस लिस्ट में कुल 2043 अमीरों को जगह मिली है और इस लिस्ट की कुल संपत्ति पिछले साल के मुकाबले 18 फीसदी बढ़कर 7670 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।

नई दिल्ली। दुनिया भर के अमीरों की लिस्ट जारी करने वाली बिजनेस पत्रिका फोर्ब्स ने 2017 की अरबपतियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 2043 अमीरों को जगह मिली है और इस लिस्ट की कुल संपत्ति पिछले साल के मुकाबले 18 फीसदी बढ़कर 7670 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। पिछले साल के मुकाबले इस साल अरबपतियों की संख्या में 13 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। आइए जानते हैं इस लिस्ट में किस-किस को जगह मिली है।

मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय

मुकेश अंबानी सबसे अमीर भारतीय

फोर्ब्स की लिस्ट के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर शख्स हैं। मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति 23.2 अरब डॉलर है। इस लिस्ट में कुल 101 अरबपति भारतीयों को जगह मिली है। हालांकि, लिस्ट में टॉप-10 में एक भी भारतीय नहीं है। मुकेश अंबानी को भी इस लिस्ट में 33वां स्थान मिला है। पिछले साल अंबानी 36वें नंबर पर थे। ये भी पढ़ें- दूसरे देशों में क्यों बैन है EVM मशीन, और क्या है भारत में इसका समाधान

बिल गेट्स हैं टॉप पर

बिल गेट्स हैं टॉप पर

माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स लगातार चौथे साल दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने हैं। आपको बता दें कि पिछले 23 सालों में 18 बार वह दुनिया के सबसे अमीर शख्स रह चुके हैं। बिल गेट्स की कुल संपत्ति 86 अरब डॉलर है, जो पिछले साल 75 अरब डॉलर थी। बिल गेट्स के बाद दूसरे नंबर पर हैं बर्कशायर हैथवे के चीफ वॉरेन बफेट, जिनकी कुल संपत्ति 75.6 अरब डॉलर है। वहीं इस लिस्ट में तीसरा स्थान अमेजन के को-फाउंडर जेफ बेजोस को मिला है।

डोनाल्ड ट्रंप लिस्ट में फिसले

डोनाल्ड ट्रंप लिस्ट में फिसले

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अरबपतियों की इस लिस्ट में 220 स्थान फिसल गए हैं और अब वह 544वें नंबर पर पहुंच चुके हैं। ट्रंप की कुल संपत्ति 3.5 अरब डॉलर आंकी गई है। चीन की ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के जैक मा को इस लिस्ट में 23वां स्थान मिला है, जिसकी कुल संपत्ति 28.3 अरब डॉलर है। ये भी पढ़ें- बीफ की अफवाह से गुस्साई 150 लोगों की भीड़, होटल के मालिक बोले- 'दादरी कांड होते-होते रह गया'

ये नाम भी हैं खास

ये नाम भी हैं खास

इस लिस्ट में फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग पांचवें नंबर पर हैं, जबकि ओरैकल के को-फाउंडर लैरी एलिसन सातवें नंबर पर हैं। इस लिस्ट में दूसरे भारतीय लक्ष्मी मित्तल 16.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 56वें स्थान पर हैं। वहीं तीसरे नंबर के भारतीय अजीम प्रेमजी कुल 12.2 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ इस लिस्ट में 72वें नंबर पर हैं।अरबपतियों के मामले में अमेरिका 565 अरबपतियों के साथ पहले नंबर पर है। वहीं दूसरे नंबर पर 319 अरबपतियों के साथ चीन और तीसरे नंबर पर जर्मनी हैं, जहां 114 अरबपति हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+