मुहूर्त ट्रेडिंग क्यों खास समय पर होती है, जानिए क्या है बाज़ार की सरगर्मियां
शेयर बाजार दिवाली के दिन बहुत ही ज़्यादे अहमियत रखता है। आम दिनों के मुक़ाबले दिवाली के दिन शेयर बाजार बंद रहता है। लेकिन इसके बावजूद महूर्त ट्रेडिंग के लिए एक घंटे के सेशन का आयोजन किया जाता है।
नई दिल्ली, नवम्बर 4, 2021। शेयर बाजार दिवाली के दिन बहुत ही ज़्यादे अहमियत रखता है। आम दिनों के मुक़ाबले दिवाली के दिन शेयर बाजार बंद रहता है। लेकिन इसके बावजूद महूर्त ट्रेडिंग के लिए एक घंटे के सेशन का आयोजन किया जाता है। ग़ौरतलब है कि बाजार की शुरुआत प्री-ओपनिंग में जोरदार तेजी के साथ हुई है। फिलहाल 0.77 फीसदी की बढ़त के साथ 60,229.18 के स्तर पर सेसेंक्स 457.26 अंक नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 120.85 अंक यानी 0.68 फीसदी की मजबूती के साथ 17950 के आसपास दिख रहा है।

इस साल मुहूर्त ट्रेडिंग का वक्त
इस दौरान केवल 1 घंटे के लिए बाजार में ट्रेडिंग होती है। 4 नवंबर 2021 को दीपावली के दिन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर शाम 6:15 से 7:15 मुहूर्त ट्रेडिंग शुरू हुई। यह एक प्रतीकात्मक अनुष्ठान है, जो कई सालों से किया जाता है और निवेशक इस दिन कुछ टोकन खरीदारी करते हैं। प्री ओपन: शाम 6:00 बजे - 6:15 बजे, नॉर्मल मार्केट: शाम 6:15 बजे-7:15 बजे, क्लोज़िंग सेशन- शाम 7:25 बजे -7:35 बजे, F&O, करेंसी (CDS), MCX: शाम 6:15 बजे -7:15 बजे
Stock Market: कोरोना के बढ़ते मामलों का शेयर मार्केट पर असर, सेंसेक्स 1400 अंक गिरा, निफ्टी 14500 के नीचे
मुहूर्त ट्रेडिंग खास समय पर होती है
मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान शेयर बाजार में निवेश को शुभ माना जाता है. इस एक घंटे के मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान ज्यादातर निवेशक शेयर खरीदते हैं। मुहूर्त ट्रेडिंग की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है. हर साल मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए एक खास समय तय होता है। इस शुभ मौके पर निवेशक वैल्यू बेस्ड स्टॉक खरीदते हैं।
: Stock Market: बाजार की शुरुआत कमजोर, सेंसेक्स 236 अंक टूटा, निफ्टी 15,058 के करीब












Click it and Unblock the Notifications