MRF Share: एक लाख के पार पहुंचा MRF का शेयर, भारत की पहली कंपनी, जिसने बनाया ये रिकॉर्ड

MRF Share Price hits Rs 1 lakh: टायर बनाने वाली कंपनी एमआरएफ का शेयर एक लाख के पार पहुंच गया है। एक लाख रुपये प्रति शेयर की कीमत पर पहुंचने वाली पहली भारतीय कंपनी बनकर MRF ने इतिहास रच दिया है।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर यह शेयर मंगलवार 13 जून को तेजी के साथ खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर एमआरएफ के शेयर सुबह करीब 10:45 बजे 1.04 फीसदी की तेजी के साथ 1,00,000.95 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

MRF Share Price hits Rs 1 lakh

वहीं बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) एमआरएफ के पर स्टॉक ने 1,00,300 रुपये प्रति शेयर के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छुआ। बता दें कि इससे पहले भी एमआरएफ ने एक लाख रुपये के लेवल को मई 2023 में पार किया था लेकिन वो फ्यूचर्स सेगमेंट में था।

पिछले एक साल में एमआरएफ के शेयरों में 45 फीसदी से ज्यादा की जबरदस्त बढ़त देखी गई है। इस साल की शुरुआत से यह शेयर करीब 14 फीसदी चढ़ा है। इस बीच, इसने पिछले तीन सालों में 82 फीसदी का रिटर्न दिया है।

Q4FY23 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 86 प्रतिशत बढ़कर 313.5 करोड़ रुपये हो गया था। जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 168.5 करोड़ रुपये था। कोर ऑपरेशंस से इसका कंसोलिडेटेड रेवेन्यू
भी तिमाही में 10 फीसदी बढ़कर 5,842 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले यह 5,305 करोड़ रुपये था।

बता दें कि एमआरएफ के शेयर 54.52 गुना के पी/ई मल्टीपल पर कारोबार कर रहे हैं, जबकि यह 2.89 गुना के प्राइस-टू-बुक वैल्यू (पी/बीवी) मल्टीपल पर कारोबार कर रहा है। नियोजित पूंजी पर इसका रिटर्न 7.34 फीसदी और इक्विटी पर इसका रिटर्न 5.23 फीसदी रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+