पास हुआ मोटर व्हीकल संशोधन बिल 2019, अब ट्रैफिक रूल तोड़ने पर लगेगा 10 गुना ज्यादा जुर्माना, जानें नए ट्रैफिक नियम की खास बातें
ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ेगा महंगा, देना होगा 10 गुना ज्यादा चालान
नई दिल्ली। लोकसभा के बाद आज राज्यसभा में भी मोटर व्हीकल (संशोधन) बिल 2019 पास हो गया। इस बिल के पास होने के बाद ट्रैफिक नियमों में बड़ा बदलाव होगा। अगर आप ट्रैफिक नियम तोड़ते हैं, या फिर शराब पीकर गड़ी चलाते हैं तो अब जरा सावधान हो जाइए, क्योंकि मोटर व्हीकल संशोधन बिल 2019 के मुताबिक अब आपको पहले से 10 गुना ज्यादा चालान भरना होगा। नए नियम में जुर्माना बढ़ाकर लोगों को ट्रैपिक नियमों का पालन कराने की कोशिश की जा रही है।

ट्रैफिक नियमों में बदलाव
बुधवार को राज्यसभा में मोटर व्हीकल संशोधन बिल 2019 राज्यसभा में भी पास हो गया । लोकसभा से यह बिल पहले ही यह बिल पारित हो चुका है। बिल पेश करने के दौरान केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि ज्यादातर लोग ट्रैफिक नियमों के बावजूद उसका पालन नहीं करते हैं, जिसकी वजह से हादसे होते हैं।ट्रैफिक नियमों का पालन मजबूती से किया जाए, इसके लिए मोटर व्हीकल एक्ट 1988 में संशोधन किए जाने का प्रस्ताव है। इस बिल के पास होने के बाद अब ट्रैफिक नियमों को तोड़ने पर ज्यादा जुर्माना और पहले से ज्यादा सजा होगी।

बिना हेलमेट के होने पर लगेगा 1000 रुपए का जुर्माना
अगर आप अपनी बाइक या स्कूटी पर बिना हेलमेट के चल रहे हैं तो पकड़े जाने पर आपको 1000 रुपए का जु्र्माना लगेगा। इसके अलावा तीन महीने के लिए लाइसेंस जब्त हो सकता है। वहीं ड्राइविंग के दौरान बिना सीट बेल्ट लगाए पकड़े जाने पर 1000 रुपए का चालान होगा।

बिना लाइसेंस पकड़े जाने पर
अगर आप बिना लाइसेंस पकड़े जाते हैं तो आपको 5000 रुपए का जुर्माना भरना होगा। आपको बता दें कि पहले ये जुर्माना 500 रुपए का था। वहीं योग्यता से ओवरसाइज वाहन चलाते पकड़े जाने पर 5000 रुपए का चालान भरना होगा। वहीं तेज रफ्तार गाड़ी चलाने पर पकड़े जाने के बाद आपको 1000 रुपए का जुर्माना दोना होगा,जो कि पहले मात्र 400 रुपए था। वहीं खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने पर अब 5000 रुपए का जुर्माना लगेगा, जो कि पहले मात्र 500 रुपए था।

गाड़ी चलाते वक्त फोन पर बात करने पर लगेगा 5000 रुपए का जुर्माना
भारत में अधिकांश लोगों को आपने गाड़ी चलाते वक्त फोन पर बात करते देखा हो। ये बेहद गलत हैं। नए नियम के तहत गाड़ी चलाते वक्त फोन पर बात करते पकड़े जाने पर 5000 रुपए का जुर्माना लगेगा।वहीं अगर कोई बिना लाइसेंस गाड़ी चलाएगा तो उसे 5 हजार रुपए जुर्माना भरना होगा।

एंबुलेंस का रास्ता रोकने पर 10000 का चालान
अगर सड़क पर गाड़ी चलाने के दौरान आपने एंबुलेंस का रास्ता जानबूझकर रोका तो आपको भारी जुर्माना देना पड़ेगा। अगर जानबूझकर किसी से एंबुलेंस को रास्ता नहीं दिया तो अब उसे धारा-194ई के तहत पहली बार 10000 रुपए का चालान भरना होगा।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications