अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर, मूडीज ने लगाया भारत की GDP वृद्धि दर 9.5% रहने का अनुमान

नई दिल्ली, 24 फरवरी। मूडीज इंवेस्टर्स सर्विस ने भारत सरकार के लिए एक राहत भरा बयाम जारी किया है। मूडीज साल 2022 में भारत की अर्थव्यवस्था (जीडीपी) की ग्रोथ का अनुमान 9.5 फीसदी लगाया है। इसके अलावा मूडीज ने कैलेंडर वर्ष 2022 के लिए भारत में अप्रैल से शुरू होने वाले अगले वित्त वर्ष के लिए इसे बढ़ाकर 8.4 फीसदी कर दिया है। रेटिंग एजेंसी ने कहा कि हमने भारत के लिए अपने 2022 कैलेंडर वर्ष के विकास पूर्वानुमान को 7 प्रतिशत से बढ़ाकर 9.5 प्रतिशत कर दिया है।

Moodys

भारत की वृद्धि दर के अनुमान के साथ ही मूडीज ने ये भी कहा कि तेल की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति पक्ष की बाधाएं ग्रोथ की राह में रोड़ा बन सकती हैं। हालांकि इसके बावजूद एजेंसी ने 2023 में 5.5 प्रतिशत की वृद्धि के लिए अपने पूर्वानुमान को बनाए रखा है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में 8.4 प्रतिशत और 2023-24 के फाइनेंशियल ईयर में इसके 6.5 प्रतिशत से वृद्धि का अनुमान लगाया है। पिछले साल नवंबर में मूडीज ने एप्टिल 1 से शुरू होने वाले 2022-23 के वित्तीय वर्ष में भारत की अर्थव्यवस्था के 7.9 प्रतिशत का विस्तार करने का अनुमान लगाया था।

यह भी पढ़ें: युद्ध के बीच यूक्रेन ने भारत से की गुजारिश, कहा- पीएम मोदी! प्लीज, रूस से बात कर बंद करवाएं जंग

आधिकारिक अनुमानों के अनुसार, 31 मार्च को समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था के 9.2 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है। वहीं, साल 2020 की जून तिमाही में और उसके बाद 2021 की जून तिमाही में डेल्टा लहर के दौरान पहले लॉकडाउन के चलते ग्रोथ में आई गिरावट के बाद से भारत की वृद्धि दर उबरने की गति अपेक्षा से अधिक मजबूत थी। मूडीज के मुताबिक 2021 की अंतिम तिमाही में अर्थव्यवस्था ने सकल घरेलू उत्पाद के पूर्व-सीओवीआईडी ​​​​स्तर को 5 प्रतिशत से अधिक पार कर लिया है। बिक्री कर संग्रह, खुदरा गतिविधि और पीएमआई ठोस गति का सुझाव देते हैं। हालांकि तेल की अधिक कीमतें और आपूर्ति ग्रोथ की राह में रोड़ा बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+