New year पर मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, इन Investment Savings Schemes की बढ़ाई गई ब्याज दर
मोदी सरकार ने आम जनता को नए साल पर बढ़ा तोहफा दिया है। एक जनवरी से नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट, पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट, सीनियर सिटिजन्स सेविंग्स स्कीम में ब्याज दर बढ़ाने का ऐलान किया है।

मोदी सरकार ने नए साल पर भारत के नागरिकों बड़ा तोहफा देने का ऐलान कर दिया है। ये तोहफा आम इंसान कीजिंदगी से जुड़ी छोटी बचतों से है। सरकार ने कई छोटी बचत संबंधी Investment Schemes की ब्याज दरें 1 जनवरी से बढ़ा दी है। जनवरी से मार्च 2023 तिमाही के लिए लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में 1.1 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। जिन बचत योजनाओं में सरकार ने ब्याज दरें बढ़ाने का ऐलान किया है वो नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट, पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट, सीनियर सिटिजन्स सेविंग्स स्कीम है।

इन दो योजनाओं की ब्याज दरों में नहीं की गई बढ़ोत्तरी
सरकार ने शुक्रवार को डाकघर सावधि जमा, एनएससी और वरिष्ठ नागरिक बचत योजना समेत छोटी जमाओं पर ब्याज दरों में एक जनवरी से वृद्धि की। हालांकि पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (पीपीएफ) और बालिका बचत योजना सुकन्या समृद्धि पर ब्याज दरों में बदलाव नहीं किया गया है।

जानें किन योजनाओं में कितनी बढ़ाई गई ब्याज दर
इन Investment Schemes में बढ़ोत्तरी जनवरी-मार्च तिमाही की ब्याज दरों में की गई। 1 जनवरी से 1 साल की स्कीम पर ब्याज दर बढ़ाकर 6.6% कर दी गई है वहीं दो साल की स्कीम पर 6.8% की दर से ब्याज कर दी गई और तीन साल की स्कीम पर ब्याज दर बढ़कर 6.9% कर दी गई है। पांच साल की स्कीम पर 7% ब्याज दर बढ़ा दी गई है।

एनएससी समेत इन योजनाओं पर बढ़ाई गई इतनी ब्यााज दर
वहीं राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) पर 1 जनवरी से 7 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी जो अभी यह 6.8 फीसदी है, और सीनियर सिटीजन सेविंग प्लान पर ब्याज दर अब 8 प्रतिशत कर दी गई है जो पहले 7.6 प्रतिशत थी। मंथली इनकम प्लान पर ब्याज दर बढ़कर 7.1 फीसदी की गई है इसके अलावा किसान विकास पत्र योजना पर अब 7.2 प्रतिशत ब्याज दर कर दी गई है।
शख्स ने नंगे बदन 172 फीट ऊंचाई से पानी में कूदकर बनाया रिकॉर्ड, देखें दिल दहला देने वाला Video












Click it and Unblock the Notifications