Bank Privatisation: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, सेंट्रल बैंक, BOI समेत इन 3 बैंक हो जाएंगे प्राइवेट !

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने बजट के ऐलान के दौरान ही तीन बैंकों के निजीकरण की घोषणा की थी। अब इस फैसले पर अमल किया जा रहा है। सरकार ने बैंकों के निजीकरण की तैयारी शुरू कर दी है, जिसमें नीति आयोग की ओर से कुछ नाम सुझाए गए हैं। इन बैंकों के निजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नीति आयोग ने अपनी सिफारिशों को केंद्र सरकार को सौंप दिया है।

इन तीन बैंकों का निजीकरण

इन तीन बैंकों का निजीकरण

बैंक प्राइवेटाइजेशन को लेकर केंद्र सरकार बड़ा फैसला लेने जा रही है। सरकार ने बजट में 2 सरकारी बैंकों के निजीकरण की घोषणा की थी। वित्तमंत्री की ओर से किए गए ऐलान के मुताबिक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ,इंडियन ओवरसीज बैंक का निजीकरण किया जाना था, लेकिन अब इसमें एक और नाम जुट गया है। खबरें आ रही है कि सरकार बैंक ऑफ इंडिया में भी अपनी हिस्सेदारी बेच सकती है। यानी इन तीन बैंकों का निजीकरण किया जा सकता है।

2 बैंकों के नाम की सिफारिश

2 बैंकों के नाम की सिफारिश

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नीति आयोग ने दो बैंकों के नामों की सिफारिश की, लेकिन अब इसमें बैंक ऑफ इंडिया का भी नाम आ रहा है। सरकार बैंक ऑफ इंडिया मं भी अपनी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर रही है।

नीति आयोग ने सौंपी रिपोर्ट

नीति आयोग ने सौंपी रिपोर्ट


नीति आयोग ने बैंकों के निजीकरण को लेकर नीति आयोग ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। नीति आयोग के प्रस्ताव पर अभी विनिवेश और फाइनेंशियल सर्विसेज विभागों में विचार किया जा रहा है । खबरों की माने तो आरबीआई के साथ भी इस मसले पर चर्चा की जाएगी उसके बाद ही कुछ फैसला लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+