Kisan Credit Card: मोदी सरकार का तोहफा, अब मछुआरों को भी मिलेगा किसान क्रेडिट का लाभ, जानें कैसे करें अप्लाई

Kisan Credit Card: अब मछुआरों को भी मिलेगा किसान क्रेडिट का लाभ, जानें कैसे करें अप्लाई

नई दिल्ली, 23 नवंबर। केंद्र की मोदी सरकार ने किसानों के बाद मछुआरों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड का विस्तार पशुपालन सेक्टर तक करने का फैसला किया है। सरकार ने किसान क्रेडिट का लाभ अब मछुआरों को भी देने का फैसला किया है। केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी, जिसमें कहा गया गया कि अब किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ मछुआरों और मछली किसानों को भी मिलेगा।

 कैसे अप्लाई करें किसान क्रेडिट कार्ड के लिए

कैसे अप्लाई करें किसान क्रेडिट कार्ड के लिए

किसान क्रेडिट कार्ड का विस्तार अब मत्स्य पालन के क्षेत्र में किया जाएगा। अब मछुआरों को भी इसका लाभ मिल सकेगा। ऐसे में ये जानुा जरूरी है कि आखिर इसके कैसे बनवाया जाए, किन दस्तावेजों की जरूरत होगी और इसका लाभ क्या -क्या है। किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए आप बैंक से संपर्क कर सकते हैं। आप सरकारी बैंकों के अलावा को-ऑपरेटिव बैंक, ग्रामीण बैंक, नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया से संपर्क कर सकते हैं। आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया. बैंक ऑफ इंडिया और इंडस्ट्रियल बैंक में संपर्क कर अपना किसान क्रेडिट कार्ड बनवा सकते है।

 किन दस्तावेजों की जरूरत

किन दस्तावेजों की जरूरत

किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए आपको कई जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी। आप इस योजना के बारे में विस्तार से जानने के लिए pmkisan.gov.in पर जाकर डिटेल चेक कर सकते हैं। इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए और क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए आप यहीं से फॉर्म डाउनलोड कर भर सकते हैं। किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए आपको आधार कार्, पैन कार्ड और फोटो की जरूरत होती। वहीं आपको फॉर्म के साथ एक शपथपत्र देना होगा, जिसमें आपको ये सत्यापित करना होगा कि आपने कहीं और से लोन नहीं लिया है। आपको बता दें कि किसान क्रेडिट कार्ड की मदद से किसान 1.6 लाख तक का लोन ले सकते हैं।

 जरूरी बातें

जरूरी बातें

किसानों को कर्ज से बचाने के लिए कम ब्याज दर्ज पर पैसा उपलब्ध करवाने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम की शुरुआत की गई।

  • किसान क्रेडिट कार्ड के तहत किसानों को कम ब्याज 2 से 4 प्रतिशत पर लोन मिलता है।
  • ललाभार्थियों को रूपे( Rupay) कार्ड मिलता है, जिसमें 1 लाख तक का एक्सिडेंटल इंश्योरेंस कवर भी मिलता है।
  • 1.60 लाख रुपए तक का लोन लेने के लिए जमीन को बंधक रखने की जरूरत नहीं पड़ती।
  • बिना किसी सिक्योरिटी के लोन किसानों को मिल जाता है।
  • इसके साथ ही फसल को कीड़ों के हमले या किसी प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का बीमा कवर मिलता है।

Paytm शेयर की सूनामी ने तोड़ा अंबानी की कंपनी का अनचाहा रिकॉर्ड, जानें क्यों फ्लॉप हुआ सबसे बड़ा IPO

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+