Today's Gold Price: सोने की कीमत में उछाल, फीकी पड़ी चांदी, जानें आज 10 ग्राम सोने का भाव

Today's Gold Price: सोने की कीमत में उछाल, फीकी पड़ी चांदी, जानें आज 10 ग्राम सोने का भाव

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने आज कोराना वायरस से प्रभावित देशवासियों के लिए राहत पैकेज की घोषणा की। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1.7 लाख करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा की , जिसमें गरीबों, मजदूरों, कम आय वर्ग के लोगों, विधवाओं, महिलाओं को राहत की घोषणा की। सरकार के राहत पैकेज से जहां लोगों को राहत दी तो वहीं आज सोने की कीमत में भी चमक लौटी। सोने की कीमत में आज उछाल आई। एक बार फिर से गोल्ड रेट में उछाल देखने को मिला है।

 Modi Government Corona Package Boost Gold Price, Yellow metal rises above Rs 42,200 per 10 grams

जहां गुरुवार को सोने की कीमत 0.01 प्रतिशत बढ़कर 42,220 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमत 1.53 प्रतिशत गिरकर 41,067 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। गुरुवार को एमसीएक्स एक्सचेंज पर 3 अप्रैल 2020 के सोने का वायदा भाव 0.72 फीसदी या 303 रुपए की तेजी आई और ये 42,520 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

वहीं लॉकडाउन के कारण हाजिर सोने के बाजार गुरुवार को भी बंद रहे हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो वहां वैश्विक बाजार में सोने का हाजिर भाव 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 1,620.15 डॉलर प्रति औंस पर रहा। चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 14.48 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। हालांकि गुरुवार को चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर 5 मई 2020 की चांदी का वायदा भाव गुरुवार शाम 0.89 फीसदी गिर गया और यह 41,333 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+