Mobile Tariff: रिलायंस जियो ने बढ़ाए मोबाइल टैरिफ प्लान के दाम, कब से लागू होंगी नई दरें? जानिए
टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो इंफोकॉम ने अपने मोबाइल टैरिफ के दामों में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। कंपनी ने प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों उपभोक्ताओं के लिए टैरिफ के दामों में वृद्धि की है। हालांकि नई दरें फिलहाल जून से प्रभावी नहीं होंगी।
रिलायंस जियो इंफोकॉम अगले महीने ने अपने टैरिफ प्लान अपडेट करने जा रहा है। जिसके तहत टैरिफ के दामों में वृद्धि की गई है। इस बदलाव के साथ 2जीबी डेटा या उससे अधिक डेटा वाला प्लान लेने पर अनलिमिटेड 5जी डेटा की सुविधा उपलब्ध होगी।

कितनी बढ़े टैरिफ के दाम?
रिलायंस जियो ने अपने कई प्रीपेड और पोस्ट पेड प्लान की दरों में बदलाव किया है। नए टैरिफ प्लान के तहत 28 दिनों के वैलिडिटी वाले मंथली प्लान के लिए अब 155 रुपये की जगह 189 रुपये देने होंगे। इस प्लान 2 जीबी डेटा दिया जाएगा। वहीं 209 रुपये प्लान के लिए 249 रुपये लगेंगे, इसकी वैलिडिटी 28 दिन होगी। इस प्लान पर 1 जीबी डेटा मिलेगा।
वहीं 239 रुपये वाले प्लान के लिए 299 रुपए देने होंगे। इस प्लान साथ उपभोक्ताओं को रिलायंस जियो 1.5 जीबी डेटा प्रति दिन देता है। जबकि 299 रुपये वाले प्लान के लिए 349 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं 349 वाले प्लान के लिए 399 रुपये का भुगतान करना होगा। इस प्लान के साथ 2.5 जीबी डेटा प्रति दिन मिलेगा। वहीं 3 जीबी डेटा प्रतिदिन और 28 दिन की वैलिडिटी वाले पुरान प्लान 399 के लिए अब उपभोक्ताओं को 449 रुपए खर्च करने पड़ेंगे।
Reliance Jio introduces new unlimited 5G plans to be available from 3rd July pic.twitter.com/TsDMAG682r
— ANI (@ANI) June 27, 2024
कब से लागू होंगी नई दरें?
नए बदलाव के साथ अब रिलायंस जियो 2 जीब या फिर इससे अधिक प्रतिदिन डेटा वाले प्लान के लिए स्पीड बूस्ट कर रहा है। इन प्लान पर अनलिमिटेड 5 जी डेटा की सुविधा दी जाएगी। जियो का नया टैरिफ प्लान 3 जुलाई 2024 से लागू होगा।












Click it and Unblock the Notifications