सैमसंग पे हुआ लॉन्च, जानिए कैसे काम करेगी ये नई सेवा
इस नई सेवा के तहत आप एक साथ 10 डेबिट और क्रेडिट कार्ड अपने मोबाइल में फीड कर सकेंगे और जरूरत पड़ने पर फिंगरप्रिंट और पिन की मदद से मिनटों में भुगतान कर सकेंगे।
नई दिल्ली। सैमसंग ने अपने ग्राहकों के लिए एक खास सर्विस शुरू की है। इस सेवा को सैमसंग पे का नाम दिया है, जिसे बुधवार को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इसकी मदद से आप फिंगरप्रिंट और पिन की मदद से महज मिनट भर में ही भुगतान कर सकेंगे। इसकी लॉन्चिंग गुरुग्राम में आयोजित एक इवेंट के दौरान की गई।

कैसी होगी ये सेवा?
इस नई सेवा के तहत आप एक साथ 10 डेबिट और क्रेडिट कार्ड अपने मोबाइल में फीड कर सकेंगे और जरूरत पड़ने पर फिंगरप्रिंट और पिन की मदद से मिनटों में भुगतान कर सकेंगे। सैमसंग ने इस सेवा के लिए एक खास ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप में पेटीएम जैसे वॉलेट को भी जोड़ने की सहूलियत मौजूद है। सैमसंग पे में एनएफसी सपोर्ट के साथ-साथ मैग्नेटिक सिक्यॉर ट्रांसमिशन (एमएसटी) का भी सपोर्ट है, जिससे उन आउटलेट पर भी भुगतान हो सकेगा, जहां कार्ड स्वाइप के जरिए भुगतान होता है। ये भी पढ़ें- घर लेने की सोच रहे हैं, ये सरकारी स्कीम कम देगी ईएमआई

किन फोन पर चलेगा सैमसंग पे?
सैमसंग की नई सेवा के तहत लॉन्च किया गया ऐप सैमसंग पे कंपनी के हर डिवाइस पर काम नहीं करेगा। मौजूदा समय में यह ऐस सिर्फ सैमसंग गैलेक्सी नोट5, सैमसंग गैलेक्सी एस7, सैमसंग गैलेक्सी एस7 ऐज, सैमसंग गैलेक्सी एस6 ऐज+, सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2016), गैलेक्सी ए5 (2016), सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017), सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017) और सैमसंग गियर 3 पर ही चलेगा।

यूपीआई पर भी करेगा काम
कंपनी ने सैमसंग पे को 'अर्ली एक्सेस प्रोग्राम' के तहत लॉन्च किया है, जिसमें यूपीआई (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) को भी इंटिग्रेट किया गया है। हालांकि, अभी यूपीआई इंटीग्रेशन सैमसंग पे में बीटा फेज में है, जो 15 दिन में एक अपडेट के बाद ऐप में नजर आएगा। सैमसंग पे ने वीजा, मास्टरकार्ड और अमेरिकन एक्सप्रेस से साझेदारी की है, जो पेमेंट गेटवे का काम करते हैं। इसके अलावा मोबाइल पेमेंट सर्विस के लिए एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई और स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक से साथ टाईअप किया है। इन सभी बैंकों के कार्ड सैमसंग पे पर सपोर्ट करेंगे। ये भी पढ़ें- अरुण जेटली ने संसद में माना, जबरदस्ती आधार कार्ड को अनिवार्य कर रही है सरकार

कैसे होगा इस्तेमाल?
सैमसंग पे को इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले सैमसंग अकाउंट की जरूरत होगी। इस पर आप अपने फिंगरप्रिंट को रजिस्टर करके एक पिन सेट कर सकते हैं। सैमसंग पे का इस्तेमाल आप पीओएस मशीन, कार्ड नंबर या फिर एनएफसी रीडर वाली किसी भी जगह पर कर सकेंगे। भुगतान करने के लिए यूजर को सैमसंग पे ऐप खोलना होगा और कार्ड को सेलेक्टर करने के बाद अपना फिंगरप्रिंट या फिर पिन देकर भुगतान की इजाजत देनी होगी।












Click it and Unblock the Notifications